Virat Kohli-Rohit Sharma: टीम इंडिया को भले ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-2 हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन सिडनी में खेले गए तीसरे और आखिरी मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली की बल्लेबाजी ने फैंस का दिल जीत लिया. इस मैच में रोहित और कोहली दोनों का बल्ला खूब बोला. लंबे समय बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में लौटे इन दोनों दिग्गजों ने शानदार पारियां खेलीं.
रोहित ने नाबाद 121 रन ठोके, जबकि कोहली ने 74* रन बनाकर अपनी लय हासिल की. हालांकि, इन शानदार पारियां के बाद भी हर किसी के मन में यह सवाल है क्या रोहित-कोहली 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं? इसपर अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने बड़ा बयान दिया है. गावस्कर का मानना है कि रोहित और विराट ने अपने प्रदर्शन से साफ कर दिया है कि वो अभी भी वनडे फॉर्मेट में दम रखते हैं और वर्ल्ड कप जरूर खेलेंगे.
रोहित-कोहली को लेकर क्या बोले गावस्कर?
ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज खत्म होने के बाद पूर्व कप्तान और दिग्गज कमेंटेटर सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि रोहित और कोहली 2027 वर्ल्ड कप में जरूर खेलेंगे. गावस्कर ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा, “जिस पल उन्होंने इस टूर के लिए खुद को उपलब्ध कराया, साफ था कि वो 2027 वर्ल्ड कप में खेलना चाहते हैं.”
उन्होंने आगे कहा, “अब और वर्ल्ड के बीच चाहे आगे रन बनाएं या नहीं, अगर वो फिट और उपलब्ध हैं, तो टीम में उनकी जगह पक्की है. इस फॉर्म के साथ तो आप उनका नाम अभी से साउथ अफ्रीका में होने वाले वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीम में सीधा लिख सकते हैं.”
ये भी पढ़ें- PAK vs SA: पाकिस्तानी टीम ने क्यों बदला अपनी जर्सी का रंग? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
रोहित-कोहली ने ठोकी 2027 वर्ल्ड कप की दावेदारी
रोहित और कोहली दोनों टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं. टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद दोनों दिग्गजों ने टी20 क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. वहीं, इंग्लैंड दौर से ठीक पहले दोनों ने टेस्ट से भी रिटायरमेंट ले लिया. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद दोनों दिग्गज ऑस्ट्रेलिया सीरीज में खेलते दिखाई दिए. माना जा रहा था कि रोहित-कोहली की अब वनडे टीम में जगह नहीं बनती दिख रही है और दोनों ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद वनडे भी संन्यास ले लेंगे.
लेकिन रोहित और कोहली ने शानदार बल्लेबाजी कर न सिर्फ अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है, बल्कि वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए अपनी दावेदारी भी ठोक दी है. रोहित ने ऑस्ट्रेलियाई सीरीज में 202 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीता, तो वहीं विराट ने आखिरी मैच में नाबाद 74 रन खेलकर अपनी काबिलियत दिखाई.
ये भी पढ़ें- IND vs SA: साउथ अफ्रीका सीरीज के टीम सिलेक्शन पर आए 5 बड़े अपडेट, शमी की होगी वापसी, तो स्टार का खेलना मुश्किल
संबंधित खबरें
ऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
21 mins agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
1 hr agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
1 hr agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
1 hr agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
2 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
4 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
4 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
6 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines