IND vs PAK: चैंपियंस ट्रॉफी का नया सुल्तान बनने के लिए 23 फरवरी को भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने सामने हैं। मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी। पाकिस्तान की सलामी जोड़ी ने निराश किया। इमाम उल हक और बाबर आजम टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दिला सके। इमाम उल हक इस मैच में रन आउट हो गए, जिसके बाद कमेंट्री बॉक्स में सुनील गावस्कर ने इमाम उल हक के पूरे परिवार का मजाक उड़ा दिया।
सुनील गावस्कर ने उड़ाया मजाक
9.2 ओवर में इमाम उल हक, कुलदीप यादव की गेंद पर मिड ऑन की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लेने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन अक्षर पटेल की फुर्तिली फील्डिंग ने इमाम उल हक को रन आउट कर दिया। उन्होंने अपने रॉकेट थ्रो से इमाम को रन आउट कर पवेलियन जाने के लिए मजबूर कर दिया। इमाम का इस अंदाज में रन आउट होना कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर को पसंद नहीं आया। उन्होंने इंजमाम उल हक का हवाला देते हुए सरेआम मजाक उड़ा दिया।
इमाम के रन आउट होने के बाद रवि शास्त्री ने कहा कि इमाम उल हक रन आउट हो गए। इंजी भी रन आउट हो जाते थे। क्या उनके परिवार में ऐसा चलता है? इसपर सुनील ने जवाब देते हुए कहा कि नहीं, उनके परिवार में ऐसा नहीं चलता, क्योंकि परिवार चल नहीं सकता। सुनील ने मजाकिया अंदाज में इंजमाम उल हक समेत उनके परिवार का मजा ले लिया। सुनील की बात सुनकर पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज वसीम अकरम भी हंसने लगे।
इमाम उल हक ने किया निराश
फखर जमान की जगह पर इमाम उल हक को पाकिस्तानी स्क्वाड में शामिल किया गया था, क्योंकि न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में फखर चोटिल हो गए थे और वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। हालांकि इमाम इस मैच में खासा कमाल नहीं कर सके। उन्होंने 26 गेंदों में 10 रन बनाए, जिसमें एक भी बाउंड्री शामिल नहीं थी। उनके अलावा बाबर आजम ने भी निराश किया। उनके बल्ले से 26 गेंदों में 23 रन निकले। हार्दिक पांड्या ने उन्हें पवेलियन भेजा। हालांकि पाक के लिए इस मैच में मोहम्मद रिजवान ने 77 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली, जबकि सऊद शकील ने भी 76 गेंदों में 62 रन बनाए।
संबंधित खबरें
अगरकर की विदाई के बाद BCCI का फैसला, लक्ष्मण को मिली बड़ी खास जिम्मेदारी
35 mins ago4 मैच, सिर्फ 29 रन… खराब फॉर्म से जूझ रहे संजू सैमसन, वैभव को मिलेगा मौका?
1 hr agoपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत
2 hrs agoलियोनेल मेसी हुए रिटायर, अर्जेंटीना को 3-0 से जीत दिलाकर कहा अलविदा
3 hrs agoअजीत अगरकर के कारण टीम इंडिया में नहीं हो रही थी भुवनेश्वर कुमार की वापसी?
4 hrs agoबल्ले से चमके श्रेयस अय्यर, तूफानी शतक के दम पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoIND vs NZ: कैसे हुई 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की वापसी, जानें इनसाइड स्टोरी
12 hrs agoभारत ने पहले T20 में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, अय्यर ने लगाया शतक
12 hrs agoभारतीय वुमेंस क्रिकेट टीम की नई कप्तान बनीं स्मृति मंधाना
13 hrs agoIND A vs NZ A: मल्टी डे टेस्ट सीरीज के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines