Sunil Chhetri: भारतीय फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी सुनील छेत्री ने एक बार फिर टीम में शानदार वापसी की है। हाल ही में उन्होंने अपना संन्यास वापस लेने की घोषणा की थी और आज उन्होंने कमबैक मैच भी खेल लिया। लंबे अंतराल के बावजूद उनकी फिटनेस और तेज़ी में कोई कमी नहीं दिखी। छेत्री ने इस मैच में एक गोल भी किया, जिससे भारतीय टीम ने मालदीव को बड़े अंतर से हराया। अब भारत का अगला मुकाबला बांग्लादेश से होगा।
आते ही किया सभी को प्रभावित
भारतीय फुटबॉल स्टार सुनील छेत्री ने पिछले साल जून में संन्यास की घोषणा कर दी थी, लेकिन टीम में गोल स्कोरर की कमी को देखते हुए उन्होंने वापसी का फैसला किया। आज भारत और मालदीव के बीच खेले गए फ्रेंडली मैच में छेत्री मैदान पर उतरे और अपनी जबरदस्त फुर्ती से सभी को प्रभावित किया। हालांकि, मैच की शुरुआत में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। भारतीय टीम को पहला गोल करने में काफी समय लगा और 34वें मिनट में राहुल भेके ने गोल दागकर भारत को बढ़त दिला दी।
सुनील छेत्री ने किया कमबैक गोल
भारतीय फुटबॉल टीम ने मालदीव के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। हालांकि, शुरुआत में टीम को गोल करने के कुछ मौके मिले, लेकिन उन्हें भुनाया नहीं जा सका। फिर 66वें मिनट में भारत को कॉर्नर मिला, जिसे गोल में बदलकर बढ़त को 2-0 कर दिया गया।
इसके बाद मैच आगे बढ़ा, और सभी की नजर इस बात पर थी कि क्या सुनील छेत्री अपनी वापसी को यादगार बना पाएंगे। आखिरकार, आखिरी कुछ मिनटों में उन्होंने अपने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए मिले मौके को गोल में तब्दील कर दिया। इस तरह भारत ने 3-0 से जीत दर्ज की, जबकि मालदीव की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी।
अब भारतीय टीम 25 मार्च को अपने अगले मुकाबले में बांग्लादेश से भिड़ेगी। इस मैच में भी सभी की निगाहें भारतीय स्टार सुनील छेत्री पर टिकी रहेंगी।
संबंधित खबरें
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग-11, क्या रोहित शर्मा होंगे बाहर?
35 mins agoAsian Games 2026: 48 साल में पहली बार, भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड मेडल
2 hrs agoODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले साउथ अफ्रीका में 6 मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया! जानें पूरा प्लान
2 hrs agoAsian Games 2026 LIVE: तीरंदाजी में रिकर्व मिक्स्ड टीम ने जीता सिल्वर मेडल, लवलीना की नजरें गोल्ड पर
3 hrs agoIrani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
10 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
11 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
12 hrs agoODI World Cup 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 7 अक्टूबर को होगा भारत का पहला मैच, जानें पूरी डिटेल्स
12 hrs agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
12 hrs agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines