Shubman Gill IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर लगातार तीसरी बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को जीतने का टीम इंडिया का सपना साकार नहीं हो सका। कंगारू धरती पर बल्लेबाजों के शर्मनाक प्रदर्शन के चलते भारतीय टीम को पांच मैचों की सीरीज में 1-3 से हार का मुंह देखना पड़ा। रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाज तो फ्लॉप रहे ही, इसके साथ ही शुभमन गिल जैसे युवा बल्लेबाजों ने भी अपने खेल से खासा निराश किया। इस बीच, भारत के पूर्व बल्लेबाज एस बद्रीनाथ ने गिल की जमकर क्लास लगाई है। बद्रीनाथ ने गिल की बैटिंग अप्रोच पर सवाल खड़े किए हैं।
गिल पर भड़के बद्रीनाथ
एस बद्रीनाथ ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत करते हुए गिल को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, “यह देखना मेरे लिए काफी ज्यादा मुश्किल था। इस लेवल पर आपको उम्मीदों पर खरा उतरना होता है। आपको रन बनाने चाहिए थे। अगर आप ऐसा नहीं कर पाए, तो कम से कम आपकी बैटिंग में वो इंटेंट और एग्रेसन तो दिखना चाहिए। मेरे हिसाब से उनको गेंदबाजों को थकाना चाहिए था। मैं गिल से चाहता था कि वह गेंद को पुराना करें और क्रीज पर समय बिताकर अपनी टीम के साथियों की मदद करते। आप 100 गेंदें खेलिए और बॉलर को थक दीजिए। यही आपका टीम के लिए योगदान होता। लाबुशेन और मैकस्वीनी ने भी कुछ मैचों में ऐसा ही किया। उन्होंने काफी गेंदें डॉट खेलकर असल मायनों में बुमराह को इंजर्ड कर दिया।”
तमिलनाडु से होते तो ड्रॉप हो जाते
बद्रीनाथ ने आगे कहा, “अगर शुभमन गिल तमिलनाडु से होते, तो शायद वो अब तक ड्रॉप हो चुके होते। आपको वहां क्रीज पर जाकर यह नहीं कहना होता है कि ओह मैं ऐसे ही खेलता हूं। आपको वहां पर खड़ा होकर अच्छा प्रदर्शन करके दिखाना होता है। चार लोग आपके बारे में लिखेंगे। उस समय पर आप वहां जाकर रन बनाने का प्रयास करिए, जो आप कर सकते हैं। इस सीरीज में जो मुझे शुभमन गिल की तरफ से दिखाई नहीं दिया। यहां तक कि वह फील्डिंग में भी काफी खराब दिखे। वह स्लिप और पॉइंट पर फील्डिंग नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने टीम में रहते हुआ क्या ही योगदान दिया?”
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
6 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
6 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
7 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
8 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
9 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
9 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
11 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines