Axar Patel vs Steve Smith: चैंपियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल मुकाबले की रोमांचक जंग दुबई में जारी है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। टीम ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए हैं। ट्रेविस हेड भी 39 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। हालांकि, कप्तान स्टीव स्मिथ क्रीज पर बकरार हैं और भारतीय गेंदबाजों के लिए धीरे-धीरे सिरदर्द बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। किस्मत भी स्मिथ के साथ नजर आ रही है। दरअसल, मैदान पर कंगारू कप्तान के साथ कुछ ऐसा घटा, जिसे देखकर पूरा भारतीय खेमा निराश हो गया।
स्टंप पर लगी गेंद फिर भी बच गए स्मिथ
ट्रेविस हेड के पवेलियन लौटने के बाद स्मिथ ऑस्ट्रेलियाई पारी को संभालने में जुटे थे। अक्षर पटेल के हाथों से निकली 14वें ओवर की आखिरी गेंद को स्मिथ ने डिफेंस करने का प्रयास किया, लेकिन बॉल उनके बल्ले से लगकर स्टंप पर जा लगी। हालांकि, स्टंप पर गेंद लगने के बावजूद बेल्स अपनी जगह से हिले तक नहीं। यह नजारा देखकर पूरा भारतीय खेमा और गेंदबाज अक्षर पूरी तरह से हैरान रह गए। स्मिथ को यह जीवनदान जब मिला, तब वह 23 रन के स्कोर पर खेल रहे थे। स्मिथ अच्छी लय में दिखाई दे रहे हैं और सूझबूझ भरी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत
सेमीफाइनल मुकाबले में टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कूपर कोनोली 9 गेंदें खेलने के बाद बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। शमी ने कोनोली को पवेलियन की राह दिखाई। ट्रेविस हेड अच्छे टच में दिखाई दिए और उन्होंने 33 गेंदों पर 39 रन ठोके। हालांकि, हेड अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में शुभमन गिल के हाथों में कैच देकर पवेलियन लौटे। ऑस्ट्रेलिया ने अपने प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं। वहीं, भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले ग्यारह खिलाड़ियों पर ही भरोसा दिखाया है। भारतीय टीम सेमीफाइनल मैच चार स्पिनर्स के साथ खेल रही है।
संबंधित खबरें
हैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
43 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
54 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
1 hr agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
2 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
2 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
2 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
3 hrs agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines