Steve Smith Century: ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने बिग बैश लीग में अपनी वापसी को यादगार बनाया है। उन्होंने पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ मैच में 64 गेंदों पर नाबाद 121 रन की शानदार पारी खेली, जिससे सिडनी सिक्सर्स ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर 222 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर बनाया। 10 चौकों और 7 छक्कों से सजी इस पारी के दौरान स्मिथ ने सिर्फ 58 गेंदों पर शतक पूरा कर लिया। उन्होंने इस शतक के दम पर बिग बैश लीग में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में बेन मैकडरमॉट की बराबरी कर ली।
हालांकि स्मिथ का यह कीर्तिमान इसलिए मायने रखता है क्योंकि उन्होंने मैकडरमॉट के 100 मैचों की तुलना में केवल 32 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की। लिमिटेड मैच को देखते हुए स्मिथ की उपलब्धि मायने रखती है। स्मिथ का भारत के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के बाद यह पहला मैच था और उन्होंने पहले ही मैच में धमाका कर दिया।
ये भी पढ़ें:- 90 लाख के कैच का वीडियो वायरल, SA20 लीग ने फैन को बना दिया लखपति
स्मिथ ने 2016 में जड़ा था पहला IPL शतक
स्मिथ के टी-20 करियर का इतिहास इस फॉर्मेट में काफी अलग रहा है। उनका पहला टी-20 शतक 2016 के आईपीएल सीजन में आया था, जहां उन्होंने गुजरात लायंस के खिलाफ राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए 54 गेंदों पर 101 रन बनाए थे। हालांकि पिछले कुछ सालों में उनके आईपीएल करियर में गिरावट देखी गई है। आईपीएल में उन्होंने आखिरी बार 2021 में खेला था, उसके बाद हाल ही में जेद्दा में हुए मेगा ऑक्शन में उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला था।
श्रीलंका के खिलाफ टीम के कप्तान होंगे स्मिथ
स्मिथ ने बेशक बिग बैश लीग में शानदार शुरुआत की हो, लेकिन यह बल्लेबाज अब आगे केवल दो ही लीग मैच खेल पाएगा। सिर्फ यही नहीं, स्मिथ नेशनल टीम के साथ प्रतिबद्धताओं के चलते 21 जनवरी से शुरू होने वाले प्लेऑफ में भी नहीं खेल पाएंगे। स्मिथ 29 जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने जा रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज में पैट कमिंस की जगह कंगारू टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। इस सीरीज के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ट्रेविस हेड को टीम का उप-कप्तान बनाया है।
ये भी पढ़ें:- रोहित-गौतम की BCCI के साथ अहम बैठक आज, BGT में मिली हार पर होगी समीक्षा
संबंधित खबरें
French Open 2026: फाइनल में टूटा पीवी सिंधु का खिताब जीतने का सपना
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की बैटिंग पोजिशन के समर्थन में उतरे मोहम्मद कैफ, जताई खुशी
2 hrs agoदीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम मैनेजमेंट पर भड़के रविचंद्रन अश्विन
2 hrs agoIND vs NZ: फ्री में कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड तीसरा T20I मैच LIVE?
2 hrs agoहरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाया पहला वनडे शतक
3 hrs agoशाहीन अफरीदी ने की शमी की बराबरी, तोड़ा वकार यूनुस-शोएब अख्तर का रिकॉर्ड
3 hrs agoअजिंक्य रहाणे ने चुनी भारत की ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग 11
3 hrs agoरहाणे ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत के 5 तेज गेंदबाजों का किया चयन
3 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले 10 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी कर सकती है रिलीज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines