PBKS vs CSK: आईपीएल 2025 में मैच नंबर 22 पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। इस मैच में पंजाब ने शानदार प्रदर्शन किया और सीएसके को 18 रनों से धूल चटाई। सीएसके को लगातार सीजन की चौथी हार मिली। हार के बाद चेन्नई के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग टीम के खिलाड़ियों पर भड़क उठें। उन्होंने बताया कि आखिर हम इस मैच में कैसे पीछे रह गए।
स्टीफन फ्लेमिंग का बड़ा बयान
हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस का हिस्सा बने फ्लेमिंग ने कहा कि हम एक बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए 18 रन पीछे रह गए, इसलिए हम यहां-वहां तीन छक्के देख सकते हैं। यह अब तक का निराशाजनक सीजन रहा है। कैचिंग खराब रही है, लेकिन आज रात दोनों तरफ से यह खराब रही। क्या यह रोशनी में कुछ था, मुझे यकीन नहीं है, लेकिन निश्चित रूप से हमारे लिए यह चिंता का विषय था।
स्टीफन फ्लेमिंग ने माना कि हमारे खिलाड़ियों ने इस मैच में खराब फील्डिंग की। उन्होंने आगे कहा कि मैदान में खेल वास्तव में हार गया, मुझे लगा कि हम मैदान में ढीले थे, और कुछ समय में दबाव में हमारी सटीकता की कमी थी। हम प्रियाांश आर्य की एक बेहतरीन पारी से दबाव में आ गए थे, लेकिन इसे बंद करने के मामले में हमें इससे बेहतर होना होगा। इसलिए यहीं से खेल हमसे दूर हो गया।
ऐसा था मैच का हाल
पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए थे। पंजाब की ओर से प्रियांश आर्य ने 42 गेंदों में 103 रनों की शानदार पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 7 चौके और 9 छक्के अपने नाम किए। उनके अलावा शशांक सिंह ने भी 36 गेंदों में 52 रनों की तूफानी पारी खेली थी।
लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके को अच्छी शुरुआत मिली। लेकिन बीच के ओवर में सीएसके के खिलाड़ी तेजी के साथ रन नहीं बना पाए। सलामी बल्लेबाज डेवॉन कॉन्वे ने 49 गेंदों में 69 रन बनाए। लेकिन उन्होंने धीमी बल्लेबाजी की। इसके अलावा एमएस धोनी ने 12 गेंदों में 27 रन बनाए। लेकिन ये जीत के लिए काफी नहीं था। सीएसके ने 20 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ें: PBKS vs CSK: माही मैजिक भी नहीं आया सीएसके के काम, पंजाब किंग्स ने रोमांचक मुकाबले में 18 रनों से मारी बाजी
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
5 mins agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
24 mins agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
1 hr agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 5वां T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
1 hr agoजडेजा का वनडे करियर हुआ खत्म? पुजारा ने बताया क्यों नहीं मिलेगी जगह
2 hrs agoसूर्यवंशी को घर भेज दो… युवा बल्लेबाज को जगह ना मिलने भड़के आकाश चोपड़ा
2 hrs agoबिना खेले भारत को WTC Points Table में हुआ फायदा, इस नंबर पर पहुंची टीम
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर बॉलिंग कोच ने किया सीक्रेट प्लान का खुलासा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines