Sri Lanka vs New Zealand: श्रीलंका क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का तीसरा मुकाबला 19 नवंबर को खेला जा रहा है। श्रीलंका ने अपनी प्लेइंग इलेवन से 5 खिलाड़ियों का पत्ता साफ कर दिया है। वहीं न्यूजीलैंड टीम में भी एक खिलाड़ी को डेब्यू करने का मौका मिला है।
श्रीलंका ने किए 5 बड़े बदलाव
तीसरे वनडे मुकाबले में श्रीलंका ने पांच बदलाव किए हैं, जिसमें पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कामिंडू मेंडिस, डुनिथ वेल्लालेज और असिथा फर्नांडो सभी को बाहर कर दिया गया है। बल्लेबाज निशान मदुशंका और नुवानीडू फर्नांडो, तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका और मोहम्मद शिराज को टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा चामिंडू विक्रमसिंघे को श्रीलंका की ओर से डेब्यू करने का मौका मिला है। वहीं न्यूजीलैंड की ओर से जकरी फाउलकेस को डेब्यू करने का मौका मिला है।
श्रीलंका 3 मैचों की खेली जा रही सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर ली है। ऐसे में आखिरी मैच के लिए श्रीलंका टीम मैनेजमेंट ने इन 5 खिलाड़ियों को अजमाने के लिए प्लेइंग इलेवन में मौका दिया है।
श्रीलंका ने चुनी पहले बल्लेबाजी
न्यूजीलैंड ने इस मैच में टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। खबर लिखे जाने तक कीवी टीम ने 15 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 80 रन बना लिए हैं। टिम रॉबिन्सन 7 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हुए।
विल यंग 49 गेंदों में 44 रन बनाकर खेल रहे हैं। इसके लिए हेनरी निकल्स 36 गेंदों में 29 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। न्यूजीलैंड ये मुकाबला जीतकर अपनी लाज बचाना चाहेगी। जबकि श्रीलंका क्लीन स्वीप करना चाहेगी।
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन
1 निशान मदुश्का, 2 अविष्का फर्नांडो, 3 नुवानिदु फर्नांडो, 4 सदीरा समरविक्रमा, 5 चैरिथ असलांका (कप्तान), 6 जेनिथ लियानगे, 7 चामिंडु विक्रमसिंघे 8 महीश थीक्षाना, 9 जेफरी वेंडरसे, 10 दिलशान मदुशंका 11 मोहम्मद शिराज।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन
1 टिम रॉबिन्सन, 2 विल यंग, 3 हेनरी निकोल्स, 4 मार्क चैपमैन, 5 ग्लेन फिलिप्स, 6 मिशेल हे (विकेट कीपर), 7 माइकल ब्रेसवेल, 8 मिशेल सैंटनर (कप्तान), 9 ज़कारी फ़ौल्केस, 10 ईश सोढ़ी, 11 एडम मिल्ने।
यह भी पढ़ें: IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानें किन्हें मिला मौका
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
1 hr agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
1 hr agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
2 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
2 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
3 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
3 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
4 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines