Sri Lanka vs India: भारतीय टीम इन दिनों श्रीलंका के दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला मैच टाई हो गया था। मैच में कोई सुपर ओवर देखने को नहीं मिला था। जिसके बाद इस पर काफी बवाल भी खड़ा हुआ था। सुपर ओवर न होने को लेकर सोशल मीडिया पर एक अलग ही बहस छिड़ गई थी। इस बीच अब श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की तरफ से कहा गया है कि इस मैच में सुपर ओवर कराने का विकल्प था।
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने की पुष्टि
रिपोर्ट के मुताबिक श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने पुष्टि करते हुए कहा कि आईसीसी की खेल परिस्थितियों के अनुसार पहले वनडे में सुपर ओवर कराने का विकल्प था। आईसीसी के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि अगर वनडे सीरीज में कोई और टाई होता है, तो सुपर ओवर होगा।
पहला मैच हुआ था टाई
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 230 रन बनाए थे और टीम इंडिया के सामने जीत के लिए 231 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसके टीम इंडिया लक्ष्य का पीछा करते हुए 230 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। फैंस को उम्मीद थी कि मैच में सुपर ओवर देखने को मिलेगा, हालांकि ऐसा हुआ नहीं। इससे पहले टी20 सीरीज का आखिरी मैच भी टाई हो गया था, लेकिन उस मैच में सुपर ओवर देखने को मिला था और टीम इंडिया ने सुपर ओवर में जीत भी हासिल की थी।
दूसरे वनडे में टीम इंडिया को मिली हार
टीम इंडिया की बल्लेबाजी अभी तक इस सीरीज में फ्लॉप साबित हुई है। जिसके चलते टीम इंडिया पहले मैच में 231 और दूसरे मैच 241 रन नहीं बना पाई थी। दूसरे मैच में भारतीय टीम को 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। अब टीम इंडिया वनडे सीरीज में 1-0 से पिछड़ गई है।
ये भी पढ़ें:- Ind vs SL : हार के लिए क्या गंभीर के एक्सपेरिमेंट जिम्मेदार? विराट के बाद कौन-कहां खेलेगा? किसी को नहीं पता
ये भी पढ़ें:- India Vs Sri Lanka: ड्रेसिंग रूम में हाहाकार, 2 मौकों पर तय थी असलंका ब्रिगेड की हार, कैसे चूकी टीम इंडिया
संबंधित खबरें
अभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
4 mins agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
57 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
2 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
4 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
5 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines