KKR vs SRH: कोलकाता नाइट राइडर्स जीत की पटरी पर लौट आई है। आईपीएल 2025 के 15वें मैच में केकेआर ने एकतरफा अंदाज में सनराइजर्स हैदराबाद को 80 रनों से रौंद डाला। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 200 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की पूरी टीम सिर्फ 120 रन बनाकर ढेर हो गई। टीम की ओर से हेनरिक क्लासन ने सर्वाधिक 33 रन बनाए। हालांकि, उनके अलावा टीम का कोई भी बैटर क्रीज पर टिककर नहीं खेल सका। गेंदबाजी में केकेआर की ओर से वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती ने तीन-तीन विकेट चटकाए। आईपीएल के इतिहास में यह रनों के लिहाज से एसआरएच की सबसे बड़ी हार है।
ताश के पत्तों की तरह बिखरा हैदराबाद का बैटिंग ऑर्डर
201 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत एक बार फिर बेहद खराब रही। ट्रेविस हेड महज 4 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अभिषेक शर्मा को 2 रन के स्कोर पर हर्षित राणा ने चलता किया। ईशान किशन सिर्फ 2 रन बनाकर वैभव अरोड़ा के दूसरे शिकार बने। नीतीश रेड्डी भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 19 रन बनाकर आउट हुए। हैदराबाद की ओर से डेब्यू करने वाले कामिंडु मेंडिस अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और 27 रन बनाकर आउट हुए।
अनिकेत वर्मा भी इस मुकाबले में फ्लॉप रहे और सिर्फ 6 रन बनाकर चलते बने। हेनरिक क्लासन 21 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हुए और हैदराबाद की पूरी टीम 120 रन बनाकर ढेर हो गई। गेंदबाजी में वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती ने तीन-तीन विकेट चटकाए, जबकि आंद्रे रसेल ने दो विकेट झटके।
वेंकटेश-रघुवंशी ने खेली धांसू पारी
टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही। डिकॉक एक और सुनील नरेन सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, इसके बाद अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने टीम की पारी को बखूबी अंदाज में संभाला और तीसरे विकेट के लिए 81 रन जोड़े। कप्तान रहाणे नमे 27 गेंदों पर 38 रन की दमदार पारी खेली। वहीं, रघुवंशी ने 32 गेंदों में 5 चौके और दो सिक्स की मदद से 50 रन ठोके।
इसके बाद वेंकटेश अय्यर और रिंकू सिंह ने मोर्चा संभाला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 91 रन जोड़े। वेंकटेश ने 29 गेंदों पर 60 रन की तूफानी इनिंग खेली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 7 चौके और तीन सिक्स जमाए। वहीं, रिंकू ने 17 गेंदों में 32 रन जड़े, जिसके दम पर केकेआर 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 200 रन स्कोर बोर्ड पर लगाने में सफल रही।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
31 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
49 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines