Champions trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। साउथ अफ्रीका की टीम की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। टीम के कई खिलाड़ी चोट की समस्या से जूझ रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक और नाम जुड़ गया है।अनुभवी खिलाड़ी डेविड मिलर सोमवार (27 जनवरी) को दक्षिण अफ्रीका 20 के मौजूदा सत्र में डरबन सुपर जायंट्स के खिलाफ पार्ल रॉयल्स के मुकाबले के दौरान चोटिल हो गए थे।
फील्डिंग करने के दौरान लगी थी चोट
डेविड मिलर पारी के 14वें ओवर में कवर्स में फील्डिंग कर रहे थे, जब वो एक शॉट को रोकने की कोशिश में चोटिल हो गए।इसके बाद मिलर रॉयल्स के सपोर्टिंग स्टाफ के साथ मैदान से बाहर चले गए थे। वो सावधानी से सीढ़ियां चढ़ते हुए चेंजिंग रूम में चले गए। मैच के बाद मिलर ने खुलासा किया कि वह कमर में खिंचाव के कारण मैदान से बाहर चले गए थे।
चोट को लेकर कही ये बात
मिलर ने कहा, “मेरी कमर में थोड़ी जकड़न है। यह बस थोड़ा सा खिंचाव है। मैं इस समय आराम करने की कोशिश कर रहा हूं, ताकि स्थिति और खराब ना हो। वहीं, लुंगी एनगिडी भी लगातार चौथे मैच में नहीं खेल पाए हैं। ऐसे में उनकी फिटनेस को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
चोटिल खिलाडियों की समस्या से जूझ रही है साउथ अफ्रीका की टीम
पीठ की चोट की वजह से एनरिक नॉर्खिया चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। वहीं, गेराल्ड कोएट्जी भी हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझ रहे हैं। इनके अलावा नांद्रे बर्गर, लिजाद विलियम्स, डेरिन डुपाविलोन, वियान मुल्डर और ओटनील बार्टमैन भी चोटिल हैं। ऐसे में साउथ अफ्रीका के लिए मुश्किलें कम नहीं रही है।
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम:
टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरजी, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्खिया, कगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स और रासी वैन डेर डुसेन।
संबंधित खबरें
यशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
28 mins agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
2 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
9 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
10 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
10 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
10 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
11 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
12 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines