South Africa tour of Bangladesh 2024: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम को बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज का पहला मैच 21 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। बांग्लादेश के खिलाफ ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच से कप्तान टेम्बा बावुमा बाहर हो गए हैं। वो चोट की वजह से पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने पहले मैच के लिए नए कप्तान के नाम का ऐलान किया है।
इस खिलाड़ी को मिली टीम की कप्तानी
टेम्बा बावुमा टीम के साथ बांग्लादेश के दौरे पर जाएंगे। वो बाएं ट्राइसेप्स में मांसपेशियों में खिंचाव से परेशान हैं। वो मेडिकल टीम की देखरेख में दूसरे टेस्ट मैच के लिए खुद को तैयार करेंगे। वो पूरी तरह से ठीक होने के बाद टीम में शामिल किए जाएंगे। उनकी जगह पर पहले मैच में एडेन मार्करम टीम की कमान संभालेंगे। वहीं, टेम्बा बावुमा की जगह डेवाल्ड ब्रेविस को मौका मिला है। वो पहली बार टेस्ट टीम में चुने गए है। उन्हें ‘बेबी एबी’ के नाम से भी जाना जाता है।
आयरलैंड के खिलाफ लगी थी चोट
आयरलैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज के दौरान टेम्बा बावुमा को चोट लग गई थी। उन्हें सीरीज के दूसरे मैच में चोट लगी थी। इस चोट की वजह से वो फील्डिंग नहीं कर पाए थे और उन्हें आखिरी मैच से बाहर भी होना था। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने अपने बयान में कहा है कि टेम्बा बावुमा टीम के साथ बांग्लादेश जाएंगे। वहां पर वो प्रोटियाज मेडिकल टीम की देखरेख में रिहैब करेंगे। वहीं, नांद्रे बर्गर की जगह टीम में लुंगी एनगिडी को मौका दिया गया है। नंद्रे बर्गर इस समय चोट से परेशान है।
बांग्लादेश दौरे के लिए साउथ अफ्रीका की टेस्ट टीम
टेम्बा बावुमा (कप्तान, पहले टेस्ट के लिए अनुपलब्ध), डेविड बेडिंघम, मैथ्यू ब्रीट्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जोरजी, केशव महाराज, एडेन मार्कराम (पहले टेस्ट के लिए कप्तान), वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, लुंगी एनगिडी, डेन पैटरसन, डेन पिएड्ट, केगिसो रबाडा, ट्रिस्टन स्टब्स, रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), काइल वेरिन (विकेटकीपर)।
संबंधित खबरें
श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
25 mins agoनीतीश कुमार रेड्डी को लेकर अब आया नया बड़ा अपडेट
29 mins agoऑकलैंड में टीम इंडिया को मिली हार, न्यूजीलैंड ने जीता चौथा T20I मुकाबला
35 mins agoT20I में अर्शदीप सिंह का बड़ा धमाका, 150 विकेट लेकर रच दिया नया इतिहास
1 hr agoU19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान
1 hr agoहांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
4 hrs agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
4 hrs agoHighlights: टीम इंडिया को चौथे मुकाबले में मिली 87 रनों से हार
5 hrs agoHighlights: पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता मैच, टीम इंडिया को मिली हार
5 hrs agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines