IND W vs ENG W 1st ODI: टी20 सीरीज के बाद अब भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड की महिला टीम के बीच वनडे सीरीज का आगाज हो चुका है। सीरीज का पहले वनडे मैच साउथेम्प्टन में खेला गया। इस मैच को टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। पहले वनडे मैच में भले ही टीम इंडिया की सलामी जोड़ी ज्यादा बड़ी पारी नहीं खेल पाईं हो, लेकिन उन्होंने महिला वनडे क्रिकेट में अपने नाम एक खास रिकॉर्ड कर लिया है।
स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल की जोड़ी का कमाल
इस मैच में स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल की सलामी जोड़ी के बीच पहले विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी हुई थी। टीम इंडिया को पहला विकेट 48 रन पर लगा था, जब मंधाना 28 रन बनाकर आउट हो गई थी। इसके साथ ही ये भारतीय सलामी जोड़ी महिला वनडे क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ औसत के साथ 1000 रन बनाने वाली दुनिया की पहली सलामी जोड़ी हो चुकी है।
स्मृति और प्रतिका की सलामी जोड़ी ने महिला वनडे क्रिकेट में ये 1000 रन 84.6 की औसत से बनाए है। इस मैच में प्रतिका रावल 36 रन बनाकर आउट हुईं थीं। इससे पहले महिला वनडे क्रिकेट में ये रिकॉर्ड इंग्लैंड की पूर्व बल्लेबाज कैरोलीन एटकिंस और सारा टेलर के नाम था, जिन्होंने 68.8 की औसत से 1000 रन बनाए थे।
टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीता मैच
इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 50 ओवर में 258 रन बनाए थे। इंग्लैंड की तरफ से सोफिया डंकले ने 83 रन, डेविडसन रिचर्ड्स ने 52 और कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने 41 रनों की पारी खेली थी।
वहीं टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए स्नेह राणा और क्रांति गौड ने 2-2 विकेट हासिल किए थे। वहीं टीम इंडिया ने इस लक्ष्य को 6 विकेट खोकर 48.2 ओवर में हासिल कर लिया था। टीम इंडिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए दीप्ति शर्मा ने 62 रनों की नाबाद पारी खेली थी। जिसमें 3 चौके और 1 छक्का शामिल था। इसके अलावा जेमिमा ने 48 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ें:- IND W vs ENG W: दीप्ति शर्मा ने बल्ले तो स्नेह राणा ने गेंद से ढाया कहर, इंग्लैंड को बुरी तरह हराया
संबंधित खबरें
IND vs NZ: ODI सीरीज से पहले टीम इंडिया के स्क्वाड में बड़ा बदलाव, प्रसिद्ध कृष्णा की जगह आकिब नबी की हुई एंट्री
4 mins agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
42 mins agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
1 hr agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
2 hrs agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
10 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
10 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
11 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
11 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
12 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines