हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रोहित, विराट और हार्दिक में कौन होना चाहता है हावी? शुभमन गिल ने खोला टीम इंडिया का राज

Champions Trophy: विराट कोहली, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या में विपक्षी टीम पर ज्यादा हावी कौन होता है। इसका जवाब शुभमन गिल ने दिया है।

विज्ञापन

Shubman Gill: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की खेली जा रही वनडे सीरीज में भाग ले रही है। चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी से करेगी, जहां मेन इन ब्लू का सामना बांग्लादेश से होना है। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया की उप कप्तानी संभालने वाले शुभमन गिल ने विराट कोहली, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर बड़ी बात कही है। साथ में गिल ने बताया है कि आखिर विराट-रोहित और हार्दिक में कौन विपक्षी टीम पर ज्यादा हावी कौन होता है।

हार्दिक पांड्या ने खोला राज

शुभमन गिल ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा कि विराट-रोहित और हार्दिक की कप्तानी में कौन विरोधी टीम पर ज्यादा दबाव बनाता है। शुभमन ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि तीनों खिलाड़ियों की अपनी-अपनी खासियत है। विराट कोहली अपनी कप्तानी के दौरान ज्यादा अग्रेसिव थे। रोहित भाई अपने प्लान पर टिके होते हैं।

जब रोहित का पहला प्लान फेल हो जाता है तब वह दूसरे प्लान पर जाते हैं। वहीं हार्दिक भाई में आत्मविश्ववास बहुत ज्यादा है। वह जब फील्ड पर होते हैं तो गेम को डोमिनेट करना चाहते हैं और वह सबको यही बोलते हैं कि विपक्षी टीम को गेम में आने ही नहीं देना है। तीनों खिलाड़ियों की अलग-अलग खूबियां हैं। गिल के बयान से साफ हो गया कि हार्दिक ज्यादा विपक्षी टीम पर दबाव बनाना चाहते हैं।

विज्ञापन

शानदार फॉर्म में गिल का बल्ला

भारत के लिए तीनों ही प्रारूपों में शुभमन गिल ने शानदार प्रदर्शन किया है। खासकर वनडे प्रारूप में शुभमन गिल ने बेहतरीन खेल दिखाया है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले मैच में 87 रनों की शानदार पारी खेली थी, जबकि दूसरे मैच में भी गिल के बल्ले से 60 रन निकले थे। हालांकि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में गिल का बल्ला नहीं चल पाया था।

ऐसा रहा है करियर

भारत के लिए 32 टेस्ट मैच खेलने वाले शुभमन गिल ने 35.05 की औसत के साथ अब तक 1893 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 49 वनडे मैच में 58.92 की औसत के साथ 2475 रन बनाए हैं। वहीं 21 टी-20 मैच में इस खिलाड़ी ने 30.42 की औसत के साथ 578 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola