Shubman Gill & Robin Minz Father Video: आईपीएल 2024 में पहली बार एक आदिवासी क्रिकेटर खेलने वाला है। आदिवासी क्रिकेटर के पिता से आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस की कप्तानी करने वाले शुभमन गिल ने खास मुलाकात की है। जी हां हम बात कर रहे हैं रॉबिन मिंज की। रॉबिन मिंज को आईपीएल 2024 ऑक्शन में गुजरात टाइटंस फ्रेंचाइजी ने खरीदा था। जिसके बाद इस बार आईपीएल 2024 में रॉबिन मिंज गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।
रॉबिन मिंज के पिता एयर पोर्ट पर हैं सिक्योरिटी गार्ड
दरअसल रॉबिन मिंज के पिता फ्रांसिस जेवियर मिंज रांची के एयर पोर्ट पर सिक्योरिटी गार्ड की जॉब करते हैं। बेटे का आईपीएल में सिलेक्शन होने के बाद भी उनके पिता अब भी पूरी ईमानदारी से अपनी नौकरी करते हैं। जब टीम इंडिया चौथा टेस्ट मैच खेलने के लिए रांची पहुंची तो एयर पोर्ट पर रॉबिन मिंज के पिता फ्रांसिस जेवियर मिंज ने शुभमन गिल से मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान रॉबिन के पिता ने बेटे को गुजरात टाइटंस में लेने के लिए धन्यवाद भी किया। इसके अलावा उन्होंने इस बार गुजरात टाइटंस के लिए आईपीएल 2024 का खिताब जीतने की भा कामना की। गिल से मुलाकात के दौरान रॉबिन के पिता थोड़े भावुक भी दिखें। इस वीडियो पर फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद फैंस शुभमन गिल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
झारखंड के रहने वाले आदिवासी क्रिकेटर रॉबिन मिंज ने नीलामी के दौरान खूब सुर्खियां बटोरीं। 21 वर्षीय खिलाड़ी की शुरुआत में कीमत 20 लाख रुपये थी, जिसमें कई फ्रेंचाइजियों ने काफी रुचि दिखाई। जिसके परिणामस्वरूप आखिर में आकर ऑक्शन के दौरान गुजरात टाइटंस ने रॉबिन को 3.60 करोड़ रुपये में खरीदा। अपने शक्तिशाली बल्लेबाजी कौशल के लिए प्रसिद्ध मिंज बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। रॉबिन टीम इंडिया के पूर्व सफल कप्तान एमएस धोनी को अपना आइडल मानते हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: आखिर क्यों देवदत्त पडिक्कल को पाटीदार की जगह मिल सकती है धर्मशाला टेस्ट में जगह? जानें 3 बड़े कारण
ये भी पढ़ें:- BCCI Central Contract : कुलदीप यादव को ग्रेड बी में शामिल करने पर भड़के कोच कपिल देव, ग्रेड ए में मिलनी चाहिए थी जगह
ये भी पढ़ें:- BCCI Central Contract: किस राज्य के सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को मिली जगह, देखें पूरी लिस्ट
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
4 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
5 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
5 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
6 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
7 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines