Shubman Gill: टीम इंडिया अब इंग्लैंड के साथ वनडे और टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है तो वहीं वनडे सीरीज के लिए ऐलान होना बाकी है। टी20 सीरीज में शुभमन गिल को मौका नहीं मिला है। जिसके बाद अब गिल रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गिल का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था, जिसके बाद कोच गौतम गंभीर की तरफ से सभी खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट खेलने की नसीहत दी गई थी।
2 साल बाद रणजी खेलेंगे गिल!
रणजी ट्रॉफी 2024-25 का दूसरा फेज 23 जनवरी से शुरू हो रहा है। अब टूर्नामेंट नें लगभग 2 साल के बाद शुभमन गिल की वापसी होती हुई दिखाई दे रही है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेली गई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में शुभमन गिल टीम इंडिया का हिस्सा थे लेकिन इस सीरीज में उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। इस सीरीज में गिल को तीन मैचों में खेलने का मौका मिला था। जिसमें उनके बल्ले से 31, 28, 1, 20 और 13 रन निकले थे।
ये भी पढ़ें:- लगातार मिल रही हार, फिर भी कप्तानी छोड़ने के मूड में नहीं रोहित! जानें क्या है वजह
वहीं गिल के रणजी टूर्नामेंट में खेलने को लेकर पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के एक सूत्र ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया ” शुभमन गिल 23 जनवरी को कर्नाटक के खिलाफ पंजाब के रणजी मैच के लिए उपलब्ध हैं।” पंजाब की टीम फिलहाल रणजी टूर्नामेंट के ग्रुप सी में कर्नाटक के बाद दूसरे स्थान पर है, हालांकि दोनों ने इस सीजन में पहले सात मैचों में छह जीत दर्ज की हैं, हालांकि नेट रन रेट के आधार पर कर्नाटक पहले स्थान पर है।
साल 2022 में खेला था आखिरी रणजी मैच
बात अगर घरेलू क्रिकेट की करें तो शुभमन गिल ने पिछले साल सितंबर में दलीप ट्रॉफी खेली थी, लेकिन रणजी मुकाबला गिल ने आखिरी बार साल 2022 में खेला था। ये मुकाबला मध्य प्रदेश के खिलाफ क्वार्टर फाइनल था। इस मैच में शुभमन गिल फ्लॉप साबित हुए थे। उनके बल्ले से पहले पारी में 9 और दूसरी पारी में 19 रन ही निकले थे। पंजाब की टीम को इस क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मध्य प्रदेश के हाथों 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
ये भी पढ़ें:- संन्यास के बाद 42 साल के जेम्स एंडरसन की होगी मैदान पर वापसी, इस टूर्नामेंट में आएंगे नजर
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
6 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
6 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
7 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
8 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
8 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
9 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
9 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines