Shreyanka Patil Injury: महिला प्रीमियर लीग 2025 के पहले मैच में आरसीबी ने धमाकेदार जीत दर्ज की। एकतरफा मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात जायंट्स को 6 विकेट से धूल चटाई। हालांकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत का मजा किरकिरा हो गया है। टीम की स्पिन गेंदबाज श्रेयंका पाटिल चोटिल हो गई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इंजरी की वजह से श्रेयंका टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। श्रेयंका की जगह आरसीबी के खेमे में स्नेह राणा को शामिल कर लिया गया है। आरसीबी डब्ल्यूपीएल इतिहास की पहली टीम बनी, जिन्होंने 200 से ज्यादा रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया।
श्रेयंका टूर्नामेंट से हुई बाहर
महिला प्रीमियर लीग 2025 का आगाज होने के साथ ही आरसीबी के लिए बुरी खबर सामने आई है। टीम की स्पिन गेंदबाज श्रेयंका पाटिल इंजरी की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, श्रेयंका की जगह पर स्नेह राणा की टीम में एंट्री हो चुकी है और वह पिछले तीन-चार दिन से टीम के कैंप में मौजूद हैं। श्रेयंका गुजरात जायंट्स के खिलाफ खेले गए पहले मैच में प्लेइंग 11 का भी हिस्सा नहीं रही थीं। श्रेयंका को आरसीबी ने मिनी ऑक्शन से पहले रिटेन किया था। डब्ल्यूपीएल में अब तक खेले 15 मैचों में श्रेयंका ने कुल 19 विकेट चटकाए हैं। पिछले सीजन श्रेयंका टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज रही थीं। उन्होंने 8 मैचों में कुल 13 विकेट अपने नाम किए थे और आरसीबी को चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभाया था।
स्नेह राणा की एंट्री
श्रेयंका की जगह पर आरसीबी के खेमे में स्नेह राणा को जगह मिली है। स्नेह मिनी ऑक्शन में अनसोल्ड रही थीं और उनको खरीदने में किसी भी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। स्नेह इससे पहले गुजरात जायंट्स की टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। इस लीग में स्नेह ने अब तक कुल 12 मैच खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 47 रन बनाने के साथ कुल 6 विकेट चटकाए हैं। यानी कुल मिलाकर भारतीय खिलाड़ी का प्रदर्शन डब्ल्यूपीएल में कुछ खास नहीं रहा है।
आरसीबी के हाथ लगी बड़ी जीत
आरसीबी ने टूर्नामेंट के पहले मैच में गुजरात जायंट्स को 6 विकेट से पटखनी दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 201 रन लगाए। इस लक्ष्य को आरसीबी ने 18.3 ओवर में सिर्फ 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम की ओर से ऋचा घोष ने 27 गेंदों पर 64 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि एलिसा पेरी ने 34 गेंदों पर 57 रन ठोके।
संबंधित खबरें
इंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
7 mins agoरोनाल्डो के वो 7 महारिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना है लगभग नाममुकिन
15 mins agoदीप्ति शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की रेस में शामिल
15 mins agoधमाकेदार वापसी को तैयार नजर आ रहे हैं ऋषभ पंत, बल्लेबाजी का वीडियो वायरल
42 mins agoइंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
1 hr agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
1 hr agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
2 hrs agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
2 hrs ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
2 hrs agoSAFF Championship में भारत ने पाकिस्तान को मात देकर किया शानदार आगाज
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines