WPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की स्पिनर श्रेयंका पाटिल मौजूदा महिला प्रीमियर लीग (WPL) सीजन से बाहर हो गई हैं। चोट की वजह से उन्हें इस टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है। उनके रिप्लेसमेंट के रूप में स्नेह राणा टीम से जुड़ गईं हैं। गौरतलब है कि भारत की सबसे अनुभवी स्पिनरों में से एक स्नेह राणा पिछले साल WPL नीलामी में नहीं बिकी थीं। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था। हालांकि, श्रेयंका पाटिल के चोटिल होने के बाद गत चैंपियन ने राणा के अनुभव पर भरोसा जताते हुए इन्हें साइन किया है।
टीम के लिए है बड़ा झटका
श्रेयंका पाटिल का बाहर होना RCB के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। उन्होंने 15 मैचों में 18.36 की औसत और 12.94 की स्ट्राइक रेट से 19 विकेट झटके हैं। RCB ने पिछली बार WPL का खिताब जीता था और इस बार उनकी कोशिश लगातार दूसरी बार खिताब जीतने की है।
श्रेयंका पाटिल ने भारत के लिए तीन वनडे और 16 टी 20 आई भी खेले हैं, जिसमें 27.00 की औसत से पांच विकेट और 19।20 की औसत से 20 विकेट लिए हैं। वह निचले क्रम की उपयोगी बल्लेबाज भी हैं।
स्नेह राणा ने 2014 में किया था डेब्यू
स्नेह ने 2014 में अपने डेब्यू के बाद से सभी फॉर्मेट में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने चार टेस्ट, 27 वनडे और 25 टी 20 आई खेले हैं, जिसमें उन्होंने 20.95 की औसत से 23 विकेट, 34।44 की औसत से 29 विकेट और 21.75 की औसत से 24 विकेट लिए हैं। उन्होंने दो फिफ्टी भी बनाई है। वो निचले क्रम में अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं।
आरसीबी ने जीत के साथ की शुरुआत
आरसीबी ने शुक्रवार को वडोदरा में गुजरात जायंट्स के खिलाफ शानदार जीत के साथ डब्ल्यूपीएल 2025 अभियान की शुरुआत की। एशले गार्डनर की 37 गेंदों में 79* रन और बेथ मूनी (42 गेंदों में 56) के अर्धशतक के बाद जीजी ने अपने 20 ओवरों में 201/5 का स्कोर बनाए थे। आरसीबी ने राघवी बिष्ट (27 गेंदों में 25, तीन चौकों की मदद से) और एलिस पेरी (34 गेंदों में 57, छह चौकों और दो छक्कों की मदद से) की पारी की दम पर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया था।
संबंधित खबरें
फैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
15 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
25 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
31 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
3 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
4 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines