IPL 2025 SRH vs LSG: सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराकर लखनऊ सुपर जायंट्स ने सीजन-18 की अपनी पहली जीत हासिल की है। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से शार्दुल ठाकुर ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश करते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं मैच के बाद शार्दुल ने राज खोला कि आखिर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उनका क्या प्लान था?
क्या था शार्दुल ठाकुर का प्लान?
मैच के बाद शार्दुल ठाकुर ने बताया “हेड और अभिषेक अपने मौके का फायदा उठाना पसंद करते हैं, इसलिए मैंने सोचा कि मैं भी अपने मौके का फायदा उठाऊंगा। नई गेंद एक ऐसी चीज है जहां आप स्विंग होने पर विकेट ले सकते हैं और मैंने इससे अपने मौके का फायदा उठाया। इस तरह के मैचों में गेंदबाजों को बहुत कम मौका मिलता है।”
आगे उन्होंने कहा “पिछले मैच में भी मैंने कहा था कि पिचों को इस तरह से तैयार किया जाना चाहिए कि खेल विशेष रूप से अधर में लटक जाए। इम्पैक्ट सब नियम के लागू होने के बाद, यदि कोई टीम 240-250 रन बनाती है तो यह गेंदबाजों के के लिए अच्छा नहीं होगा।”
ये भी पढ़ें:- SRH vs LSG: जीत के बाद कप्तान पंत नहीं दिखे ज्यादा खुश, बोले- हमने अभी तक अपना…
शार्दुल ने चटकाए सबसे ज्यादा विकेट
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शार्दुल ठाकुर ने बेहद शानदार गेंदबाजी। इस मैच में ठाकुर ने गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे। शार्दुल ने अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, अभिनव मनोहर और मोहम्म शमी को आउट किया था।
पर्पल कैप होल्डर बने शार्दुल
शार्दुल ठाकुर पहले मैच से ही कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले मैच में शार्दुल ने 2 विकेट चटकाए थे, वहीं हैदराबाद के खिलाफ उनको 4 सफलताएं मिली। जिसके बाद उनके 2 मैचों में अब 6 विकेट हो गए हैं। 6 विकेट के साथ फिलहाल पर्पर कैप शार्दुल ठाकुर के पास है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025 Points Table: जीत के साथ LSG की हुई बल्ले-बल्ले, हार से SRH का हुआ भारी नुकसान, RCB को पहुंचा फायदा
संबंधित खबरें
भारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
10 mins agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
30 mins ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
34 mins ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
1 hr agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा से किया वादा पूरा, डायलॉग से मचाया धमाल
1 hr agoजडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, यानसन बने नंबर-1 टेस्ट बॉलर और ऑलराउंडर
2 hrs agoकमबैक सीरीज में फेल होने के बाद भुवनेश्वर कुमार का चौंकाने वाला बयान
2 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया नया अपडेट
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines