Shane Warne Death Anniversary : ऑस्ट्रेलियाई दिवंगत लेग स्पिनर शेन वॉर्न को आज भी उनकी जादुई गेंदबाजी के लिए याद किया जाता है। खासकर उनकी बेहतरीन लीडरशिप और उनकी कमाल की लेग स्पिन गेंदबाजी के लिए। शेन वॉर्न ने 4 मार्च 2022 को थाईलैंड में अंतिम सांस ली थीं। उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ था। शेन वॉर्न ने अपनी फिरकी में दुनिया के बड़े से बड़े बल्लेबाजों को फंसाया था। चलिए आपको बताते हैं शेन वॉर्न से जुड़ी 5 बड़ी बातों के बारे में जिनके बारे में शायद काफी कम लोग जानते होंगे।
आईपीएल में बिकने वाले पहले खिलाड़ी
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी शेन वॉर्न आईपीएल नीलामी में बिकने वाले पहले खिलाड़ी थे। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 2 करोड़ की राशि के साथ अपनी टीम में शामिल किया था और पहले ही साल राजस्थान रॉयल्स ने टीम का कप्तान बना दिया। जब शेन वॉर्न को राजस्थान रॉयल्स का कप्तान बनाया गया था। उस समय उनकी टीम में अनुभवी खिलाड़ियों से ज्यादा युवा खिलाड़ी शामिल थे। जिसके बाद कई दिग्गजों ने तो यहां तक कह दिया था कि राजस्थान रॉयल्स इस बार आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाएगी, लेकिन उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी और कप्तानी से राजस्थान रॉयल्स को पहला खिताब जिताया था।
पहली बार संभाली थी कप्तान
शेन वॉर्न ने राजस्थान रॉयल्स से पहले किसी भी टीम की कप्तानी नहीं की थी। वह पहली बार राजस्थान रॉयल्स के लिए कप्तानी कर रहे थे और पहली बार में ही उन्होंने इस टीम को चैंपियन बना दिया था। बता दें कि 2008 के बाद से राजस्थान रॉयल्स ने सिर्फ एक बार आईपीएल का फाइनल (2022) खेला था। शेन वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स का वह आखिरी आईपीएल का खिताब था।
ये भी पढ़ें- BCCI Contract: अय्यर को कॉन्ट्रैक्ट से बाहर करने पर भड़की KKR, लगा दिया पक्षपात करने का आरोप
बॉल ऑफ सेंचुरी
4 जून 1993 में ऑस्ट्रेलिया के दिवंगत लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज में एक करिश्माई गेंद फेंकी थी। जिसको ‘बॉल ऑफ द सेंचुरी’ नाम दिया गया। वॉर्न ने यह गेंद इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज माइक गैटिंग के खिलाफ फेंकी थी। जिसको माइक गैटिंग भी खेलने में असफल रहे थे। इस गेंद के बाद शेन वॉर्न को एक अलग पहचान मिली थी। वॉर्न की यह गेंद लेग स्टंप पर गिरी थी, लेकिन फिर घूमकर माइक गैटिंग के ऑफ स्टंप पर जा टकराई थी। वॉर्न की गेंद देखने के बाद सभी हैरान थे कि यह हुआ क्या था।
ये भी पढ़ें- Ranji Trophy 2024: पहले 47 फाइनल और 41 खिताब, अब 48वीं बार मुंबई ने फाइनल में की एंट्री
टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉर्न टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। वॉर्न ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 145 टेस्ट मैच खेले थे। जिसमें उन्होंने 708 विकेट हासिल किए थे। वॉर्न ने टेस्ट के अलावा ऑस्ट्रेलिया के लिए 194 वनडे मुकाबले भी खेले हैं। जिसमें उन्होंने 293 विकेट हासिल किए हैं। वॉर्न ने जनवरी 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच खेला था।
ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
शेन वॉर्न ने ऑस्ट्रेलिया के लिए पहला टेस्ट मैच 24 मार्च 1992 को भारत के खिलाफ खेला था। उस मैच में वॉर्न ने 45 ओवर की गेंदबाजी में 150 रन देकर सिर्फ 1 विकेट हासिल किया था, लेकिन उसके बाद वॉर्न 1 विकेट से ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे। वॉर्न के नाम टेस्ट में 708 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है।
संबंधित खबरें
चीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
3 mins agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
9 mins ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
47 mins agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
1 hr agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
1 hr agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
1 hr agoसिर्फ 1 विकेट लेते ही अर्शदीप रच देंगे इतिहास, बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoचौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
2 hrs agoएक मैच में 11 विकेट… तनुष कोटियान ने घातक गेंदबाजी से पलट दी बाजी
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines