Sanju Samson: 3 जनवरी को विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में केरल और झारखंड के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में केरल की ओर से संजू सैमसन ने बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया. उन्होंने ईशान किशन की अगुवाई वाली झारखंड के खिलाफ दमदार शतकीय पारी खेली. वर्ल्ड कप 2026 से पहले संजू ने कमाल कर दिया है. उन्होंने अपनी बल्लेबाजी के जरिए विरोधियों को बड़ा अल्टीमेटम दिया है.
संजू सैमसन का दमदार शतक
संजू सैमसन शुरुआत से ही इस मैच में आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे थे. उन्होंने पहले अर्धशतक बनाया और फिर 90 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. हालांकि शतक बनाने के बाद वह ज्यादा समय क्रीज पर नहीं बिता पाए और आउट होकर पवेलियन लौट गए. हालांकि उन्होंने अपना काम बखूबी पूरा कर लिया था. सैमसन के बल्ले से इस मैच में 95 गेंदों में 101 रनों की पारी निकली. उन्होंने अपनी बल्लेबाजी के दौरान 9 चौके और 3 छक्के भी जड़े. खास बात ये रही कि संजू और रोहन कुन्नुमल ने पहले विकेट के लिए 212 रनों की साझेदारी की.
झारखंड ने बनाए थे 311 रन
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए झारखंड ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 311 रन बनाए थे. झारखंड की ओर से सबसे ज्यादा रन कुमार कुशाग्र ने बनाए. उन्होंने 137 गेंदों में 143 रनों की पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 8 चौके के अलावा 7 छक्के अपने नाम किए. वहीं, ईशान किशन इस मैच में फ्लॉप हुए. उन्होंने 21 गेंदों में 21 रनों की पारी खेली. केरल ने संजू और कुन्नुमल की शतकीय पारी के दमपर मुकाबला 42.3 ओवर में ही अपने नाम कर लिया. केरल की ओर से बी अपराजित ने 49 गेंदों में 41 और विष्णु विनोद ने भी 33 गेंदों में 40 रनों का योगदान दिया.
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया से T20 World Cup खिताब छीनने के लिए ऑस्ट्रेलिया का मास्टरप्लान, बीच टूर्नामेंट में होगी ‘कप्तान’ की वापसी
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
7 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
8 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
9 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
9 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
9 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
10 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines