हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नहीं रुकने का नाम ले रहा संजू सैमसन का तूफान, अब इस टीम के गेंदबाजों को खूब धोया

Sanju Samson: संजू सैमसन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर अपने फैंस का दिल जीत लिया। उन्होंने गोवा के गेंदबाजों की क्लास लगा दी।

विज्ञापन

Sanju Samson: संजू सैमसन ने हाल ही में भारत के लिए टी-20 प्रारूप में कमाल का प्रदर्शन कर अपनी जगह को भारतीय टी-20 टीम में स्थायी कर लिया है। विकेटकीपर बल्लेबाज ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई 4 मैचों की टी-20 सीरीज में दो शतक ठोककर तबाही मचाई थी। वहीं अब इस बल्लेबाज का बल्ला सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बोल रहा है। संजू ने गोवा के खिलाफ 1 दिसंबर को खेले जा रहे मुकाबले में गदर काट दिया है।

संजू सैमसन की तूफानी पारी

संजू सैमसन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज के बाद अब अपना जलवा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी दिखाया है। केरल की ओर से खेलते हुए संजू ने गोवा के खिलाफ बड़ा धमाका किया। उन्होंने सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाते हुए 15 गेंदों में 31 रनों की पारी खेल दी। संजू अर्धशतक से जरूर चूक गए। लेकिन इस खिलाड़ी ने अपनी टीम को ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई। संजू ने 206.67 के स्ट्राइक रेट के साथ बड़ा धमाका करते हुए 4 चौके और 2 छक्के अपने नाम किए। उनके अलावा सलमान निजार ने भी 20 गेंदों में 34 रन बनाए। खबर लिखे जाने तक केरल 11.4 ओवर में 127/6 रन बना चुकी है।

संजू ने साल 2024 को बनाया यादगार

लंबे समय से टीम इंडिया में मौका तलाश रहे संजू को साल 2024 में भारतीय टीम की ओर से खूब मौके मिले। रोहित शर्मा और विराट कोहली के टी-20 से संन्यास लेने के बाद संजू को बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज के सभी मैचों में मौका मिला। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कमाल भी दिखाया। संजू ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में 111 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद उन्होंने अफ्रीका की सरजमीं पर प्रोटियाज टीम के खिलाफ पहले ही मैच में 107 रनों की पारी खेलकर तहलका मचाया। इसके बाद संजू लगातार 2 मैच में 0 पर आउट हुए। वहीं चौथे मुकाबले में इस खिलाड़ी ने 109 रनों की नाबाद पारी खेली थी। हालांकि अब इस बल्लेबाज का जलवा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन

संजू को टी-20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम के मुख्य स्क्वाड में शामिल किया गया था। लेकिन कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण संजू को अंतिम एकादश में मौका नहीं मिल सका था। वहीं अब, जब संजू को भारतीय टीम में मौका मिल रहा है तो इस बल्लेबाज ने भी अपनी प्रतिभा को दुनिया के सामने दिखाया है।

यह भी पढ़ें: पर्थ की हार नहीं पचा पा रहे कंगारू! कैनबरा में खुली पोल, बारिश में भीगने को मजबूर भारतीय खिलाड़ी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola