Sachithra Senanayake: श्रीलंका के पूर्व विश्व कप विजेता खिलाड़ी सचित्रा सेनानायके मैच फिक्सिंग के आरोप में दोषी पाए गए हैं। श्रीलंका में होने वाली लंका प्रीमियर लीग 2020 में उनपर मैच फिक्सिंग के लिए साथी खिलाड़ियों को लुभाने का आरोप लगा था। इस मामले में उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी। हालांकि तीन 3 साल बाद (2023) में उन्हें जमानत मिल गई थी। लेकिन अब जांच पूरी होने के बाद सेनानायके को दोषी पाया गया है। पूर्व स्टार खिलाड़ी के लिए ये सबसे बड़ा झटका है।
चल रही थी मामले की जांच
साल 2020 में लंका प्रीमीयर लीग के दौरान सचित्रा सेनानायके पर जब मैच फिक्सिंग का आरोप लगा था, तब से मामले की जांच चल रही थी। आखिरकार साल 2025 में वह दोषी पाए गए हैं। सेनानायके को हंबनटोटा हाईकोर्ट ने फिक्सिंग का दोषी ठहराया है। ये सिद्ध हो चुका है कि सचित्रा ने अपने साथी खिलाड़ी को मैच फिक्सिंग के लिए लुभाया था। श्रीलंका की मीडिया के अनुसार सेनानायके ने कोलंबो किंग्स के लिए खेल रहे थरिंडु रत्नायके को फिक्सिंग की पेशकश की थी, जिसके बाद वह पकड़े गए थे।
ऐसा रहा करियर
साल 2014 में श्रीलंका ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। उस विजेता टीम का हिस्सा स्पिन गेंदबाज सचित्रा सेनानायके भी थे। सचित्रा ने 2012 से 2016 तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेला। इस दौरान उन्होंने श्रीलंका के लिए 49 वनडे और 24 टी20 मुकाबले खेले। वनडे में उन्होंने 53 विकेट और टी20 में 25 विकेट लिए। आईपीएल में भी उन्हें खेलने का मौका मिला। साल 2013 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने उन्हें अपने साथ जोड़ा। उन्होंने आईपीएल में कुल 8 मैच खेले और 9 विकेट हासिल किए। उनका गेंदबाजी औसत 23.22 रहा। सचित्रा सेनानायके की गिनती श्रीलंका के भरोसेमंद स्पिन गेंदबाजों में होती थी और उन्होंने अपने छोटे से करियर में अच्छी छाप छोड़ी। वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा बनना उनके करियर का खास पल रहा।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में चटाई धूल
51 mins agoयुवराज सिंह के 12 गेंदों वाले ताने पर अभिषेक शर्मा ने दिया मजेदार जवाब
1 hr agoVIDEO: नमन धीर के सुपरमैन कैच ने जीता दिल, फिन एलन को इस तरह किया आउट
1 hr agoअभिषेक शर्मा ने की छक्कों की बरसात, वैभव सूर्यवंशी-क्रिस गेल को छोड़ा पीछे
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार पर मंडराया करियर खत्म होने का खतरा
2 hrs agoअभिषेक शर्मा की तूफानी फिफ्टी पर युवराज सिंह ने लिए मजे
3 hrs agoICC ODI Rankings: कप्तान बनते ही स्मृति मंधाना से छिना नंबर-1 का ताज
3 hrs agoडेरिल मिचेल का छक्का बना आफत, गार्ड के सिर पर लगी गेंद
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने शतक जड़कर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, कोहली को छोड़ सकते हैं पीछे
4 hrs agoवैभव और अभिषेक की तूफानी पारी ने भारत को दिलाई जीत, सीरीज पर जमाया कब्जा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines