SA vs PAK: पाकिस्तान टीम टी20 2024 वर्ल्ड कप के बाद साउथ अफ्रीका के दौरे पर जा रही है। जहां पर पाकिस्तानी टीम साउथ अफ्रीका के तीन फॉर्मेट की सीरीज खेलेगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने साउथ अफ्रीका के दौरे के पूरे शेड्यूल की घोषणा कर दी है। पाकिस्तान की टीम द.अफ्रीका के साथ सबसे पहले तीन मैचों की टी 20 सीरीज खेलेगी। टी20 सीरीज का पहला मैच डरबन में 10 दिसंबर को होगा। दूसरा मैच 13 दिसंबर को सेंचुरियन और तीसरा मैच 14 दिसंबर को जोहानिसबर्ग में खेला जाएगा।
इतने मैचों की होगी सीरीज
टी20 सीरीज के बाद दोनों टीमें तीन दिनों तक आराम करेगी। इसके बाद 17 दिसंबर से एकदिवसीय सीरीज शुरू होगी। पाकिस्तान और अफ्रीका के बीच में पहला वनडे मैच 17 दिसंबर को पार्ल में होगा। जबकि दूसरा मैच 19 दिसंबर और तीसरा मैच 22 दिसंबर को खेला जाएगा। इसके बाद फिर से 3 दिन का ब्रेक होगा। जिसके बाद पाकिस्तान और अफ्रीका के बीच 26 दिसंबर को टेस्ट सीरीज का आगाज होगा। दोनों टीमें 26 दिसंबर से 30 दिसंबर को पहला टेस्ट खेलेगी। इसके बाद दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच अगले साल 2025 में 3 जनवरी से 7 जनवरी को केपटाउन में होगा। यहां पर बता दें कि पाकिस्तान और द.अफ्रीका के बीच खेली जाने ये टेस्ट सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 का हिस्सा होगी।
टेस्ट में पाकिस्तान पर भारी साउथ अफ्रीका
अगर बात दोनों टीमों के टेस्ट में आमने-सामने होने की करें तो यहां पर द.अफ्रीका का पलड़ा ज्यादा भारी हैं। पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका टेस्ट मैचों में 28 बार एक-दूसरे से भिड़ चुकी है। जिसमे 15 मैचों में द.अफ्रीका और 6 मैचों में पाकिस्तान को जीत मिली है। जबकि 7 मैचों का कोई नजीता नहीं निकला। पाकिस्तान ने अभी तक साउथ अफ्रीका से कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। पाकिस्तान ने आखिरी बार द.अफ्रीका के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट मैच 2007 में जीता था। बता दें कि साल 1995 में पाकिस्तान ने पहली बार साउथ अफ्रीका के साथ टेस्ट मैच खेला था, जिसमे पाकिस्तान को 324 रन से हार का सामना पड़ा था
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: कितनी दमदार है टीम इंडिया की गेंदबाजी, कौन होगा बुमराह का जोड़ीदार?
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024 के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज, ICC ने रिलीज किया एंथम, Watch Video
ये भी पढ़ें:- SRH vs RR: सिर्फ शिवम दुबे ही नहीं… भारत को मिला हार्दिक के टक्कर का एक और ऑलराउंडर
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
27 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
47 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक, जीत की ओर टीम इंडिया
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines