IPL 2025 RR vs CSK: आईपीएल 2025 में 11वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच गुवाहाटी के मैदान पर खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार जीत हासिल की। राजस्थान की ये सीजन की पहली जीत है। वहीं सीएसके को लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान से मिली हार के बाद चेन्नई के कप्तान रुतुराज का बड़ा बयान सामने आया, जिसमें उन्होंने बताया कि कहां चूक हुई और क्या सुधार करने की जरुरत है?
हार के बाद क्या बोले गायकवाड़?
रुतुराज गायकवाड़ ने बताया “8-10 रन मिसफील्ड के कारण भी बने। हम इसमें सुधार करने की कोशिश कर रहे हैं। 180 का लक्ष्य हासिल किया जा सकता था। अगर आप पॉकेट में गेंद डालते हैं तो यह अभी भी एक अच्छा विकेट है। मैं पारी के ब्रेक पर वास्तव में खुश था। दुर्भाग्य से हमें अच्छी शुरुआत नहीं मिल रही है, लेकिन एक बार जब हम इसे हासिल कर लेंगे तो चीजें अलग होंगी।”
गेंदबाजों को लेकर रुतुराज ने कहा “नूर ने हमेशा की तरह अच्छी गेंदबाजी की, खलील ने अच्छी गेंदबाजी की और जड्डू भाई ने भी अच्छी गेंदबाजी की। गेंदबाजी विभाग में आपको कुछ गति की आवश्यकता होती है। मुझे लगता है कि एक बार जब सब कुछ ठीक हो जाता है और हमारे पास गति होती है तो हम वास्तव में एक अच्छी टीम बन जाएंगे।”
ये भी पढ़ें:- VIDEO: विराट कोहली को क्यों आया था खलील अहमद पर गुस्सा? अब सामने आई बड़ी वजह
गायकवाड़ ने खेली शानदार पारी
इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 182 रन बनाए थे। राजस्थान की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए नीतीश राणा ने 36 गेंदों पर 81 रन की पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 10 चौके और 5 छक्के लगाए।
इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 176 रन ही बना पाई। सीएसके की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रुतुराज ने सबसे 63 रन की पारी खेली। जिसमें 7 चौके और 1 छक्का शामिल था। गायकवाड़ का ये इस सीजन का दूसरा अर्धशतक था।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025 Points Table: जीत से राजस्थान-दिल्ली को पहुंचा फायदा, मुंबई इंडियंस का हुआ भारी नुकसान
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
19 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
41 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines