ODI WC 2027: आईपीएल 2025 के बीच टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था, वहीं टी20 विश्व कप 2024 जीतने के बाद रोहित इस फॉर्मेट से भी संन्यास ले चुके थे, अब रोहित सिर्फ वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे। टीम इंडिया ने इस बार रोहित शर्मा की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था, इसके बाद लग रहा था कि हिटमैन वनडे से भी संन्यास ले सकते हैं, लेकिन रोहित ने वनडे विश्व कप 2027 तक खेलने की इच्छा जाहिर की, लेकिन अब एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई जिके मुताबिक रोहित का वनडे विश्व कप 2027 तक खेलना काफी मुश्किल लग रहा है।
रोहित शर्मा का खेलना मुश्किल
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई वनडे फॉर्मेट में भी कप्तान बदलना चाहती है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि चैंपियंस ट्रॉफी के बाद सभी को लगा था कि रोहित वनडे से संन्यास ले लेंगे, लेकिन ऐसान नहीं हो सका। इसके अलावा रोहित वनडे में फ्यूचर को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है। अब रोहित के वनडे विश्व कप 2027 में खेलने पर तलवार लटकती हुई दिखाई दे रही है।
रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार गई थी। इसके बाद टीम इंडिया ने रोहित की कप्तानी में टी20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। 38 साल के हो चुके रोहित ने विश्व कप 2027 को देखते हुए वनडे क्रिकेट को जारी रखने का फैसला किया है और उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में न्यूजीलैंड को हराने के बाद साफ कर दिया था कि वे इस फॉर्मेट से कोई रिटायरमेंट नहीं ले रहे हैं।
रोहित के बाद टेस्ट टीम के कप्तान बने गिल
इंग्लैंड दौरे से पहले रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया। इसके बाद बीसीसीआई ने रोहित की जगह शुभमन गिल को टेस्ट टीम इंडिया का नया कप्तान बनाया है। वहीं विराट कोहली भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। जिसके बाद टीम इंडिया और गिल के सामने इंग्लैंड में कड़ी चुनौती होने वाली है।
ये भी पढ़ें:- बीच मैदान बौखला गए आर अश्विन, अंपायर पर भड़के, अब मिली ये सजा
संबंधित खबरें
11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
40 mins agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
1 hr agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
2 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
10 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
11 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
11 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
12 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
12 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines