Rohit Sharma Lost 10 kg Weight: वनडे टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को आखिरी बार आईपीएल 2025 में खेलते हुए देखा गया था। इस बीच रोहित ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। इसके बाद से उनके वनडे क्रिकेट के फ्यूचर को लेकर भी काफी सवाल उठ रहे थे। कई रिपोर्ट सामने आई थी कि रोहित ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाली वनडे सीरीज भी नहीं खेल पाएंगे, लेकिन अब हिटमैन ने अपनी वापसी के संकेत दे दिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाली वनडे सीरीज के लिए रोहित जिम में खूब पसीना बहा रहे हैं। रोहित ने अपने नए लुक से हर किसी को हैरान कर दिया है।
रोहित ने घटाया 10 किलो वजन
रोहित शर्मा इन दिनों अपने खास दोस्त और टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाजी कोच अभिषेक नायर के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं। ट्रेनिंग के दौरान जमकर पसीना बहाकर रोहित शर्मा ने अपना 10 किलो वजन कम किया है। अभिषेक नायर ने रोहित शर्मा के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के कैप्शन में अभिषेक नायर ने लिखा कि “10,000 ग्राम बाद भी हम आगे बढ़ते रहेंगे।”
रोहित ने आखिरी बार कब खेला था वनडे मैच
रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम किया था। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब पर कब्जा किया था। फाइनल मैच ही रोहित का आखिरी वनडे मैच था उसके बाद से टीम इंडिया ने कोई वनडे सीरीज या मैच नहीं खेला है। जबकि टी20 और टेस्ट से रोहित शर्मा पहले ही संन्यास ले चुके हैं।
अक्टूबर में होगा टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया टूर
एशिया कप 2025 के बाद टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के साथ 2 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज खेलनी है, उसको बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर अक्टूबर में जाएगी। जहां टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इस सीरीज में एकबार फिर से रोहित शर्मा कप्तानी करते हुए दिखाई दे सकते हैं। सीरीज का पहला वनडे मैच 19 अक्टूबर को पर्थ में खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें:-BCCI ने किया कई टीमों का ऐलान, श्रेयस अय्यर को इस सीरीज के लिए मिली कप्तानी
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
58 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoLIVE: टीम इंडिया ने गंवाया चौथा विकेट, अक्षर पटेल हो गए फेल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines