Rohit Sharma on Retirement: रोहित शर्मा के रिटायरमेंट को लेकर इन दिनों फिर जमकर चर्चा हो रही है। कुछ रिपोर्ट्स ऐसी भी सामने आईं कि चैंपियंस ट्रॉफी हिटमैन के करियर का आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है। इन तमाम तरह की खबरों को लेकर जब भारतीय कप्तान से प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल दागा गया, तो वह आगबबूला हो गए। रोहित ने साफतौर पर कह दिया कि वह इन तरह की रिपोर्ट्स पर सफाई देने के लिए यहां नहीं आए हैं। हिटमैन ने कहा कि वह अभी इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी पर ही पूरी तरह से फोकस करना चाहते हैं।
रोहित हुए आगबबूला
वनडे सीरीज के आगाज से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिटायरमेंट को लेकर चल रही रिपोर्ट्स को लेकर जब रोहित से सवाल पूछा गया, तो वह बेहद खफा हो गए। हिटमैन ने कहा, ” यहां पर मेरे भविष्य के प्लान को लेकर बातचीत करना कैसे उचित होगा? हमें अभी आगे तीन वनडे और चैंपियंस ट्रॉफी खेलनी है। रिपोर्ट्स तो काफी सालों से चल रही है। मैं यहां पर इन रिपोर्ट्स पर सफाई देने के लिए नहीं आया हूं। मेरे लिए इस समय यह तीन वनडे मैच और चैंपियंस ट्रॉफी सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। मेरा पूरा फोकस इन मैचों पर है। इसके बाद हम देखेंगे क्या होता है।”
रनों के लिए जूझ रहे हिटमैन
रोहित शर्मा का फॉर्म इन दिनों बेहद खराब चल रहा है। हिटमैन ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे। इसके साथ ही रणजी के रण में भी हिटमैन खेलने उतरे थे, लेकिन कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे। रोहित की गिरती फॉर्म ने टीम मैनेजमेंट की टेंशन लगातार बढ़ा रखी है। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले रोहित इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में अपनी खोई हुई फॉर्म को तलाशने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। रोहित का रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ दमदार रहा है। हिटमैन ने इंग्लिश टीम के खिलाफ खेले 20 मैचों में 48 की औसत से 724 रन ठोके हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 4 अर्धशतक जमाए हैं।
संबंधित खबरें
श्रेयस अय्यर ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, अब निशाने पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान
46 mins agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
52 mins agoIND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
2 hrs agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
2 hrs agoभारत को एशियन गेम्स में मिला और एक और मेडल, नितेश सिवाच ने रेसलिंग में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
2 hrs agoIND vs WI: प्रसिद्ध कृष्णा की जगह CSK के खिलाड़ी की होगी टीम इंडिया में एंट्री! सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoAsian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को फिर चटाई धूल, 4-3 से रोमांचक जीत के साथ फाइनल में बनाई जगह
4 hrs agoटीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoआज आएगा ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल, जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव
5 hrs agoजसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विराट-रोहित को पछाड़कर T20I में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines