BCCI Meeting: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में इस बार टीम इंडिया को 10 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। पांच मैचों की इस सीरीज में टीम इंडिया को 3-1 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके साथ ही टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस भी बाहर हो गई। जिसके बाद आज कोच गौतम गंभीर, कप्तान विराट कोहली और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के साथ बीसीसीआई की बैठक होने वाली है।
शाम 5 बजे होगी बैठक
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, हेड कोच गौतम गंभीर, कप्तान रोहित शर्मा, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर आज शाम 5 बजे बीसीसीआई अधिकारियों से मिलेंगे। बैठक का एजेंडा हाल ही में खत्म हुई टेस्ट सीरीज में टीम के प्रदर्शन की समीक्षा करना है। पांच मैचों की सीरीज में लगातार असफलताओं के बाद हिटमैन और विराट कोहली सहित टेस्ट में दिग्गजों का भविष्य पर भी तलवार लटक रही है।
ये भी पढ़ें:- Champions Trophy में पिछली बार कैसा था रोहित-विराट का प्रदर्शन? यहां देखें आंकड़े
गौतम गंभीर पर उठ रहे सवाल
राहुल द्रविड़ के बाद गौतम गंभीर को टीम इंडिया का हेड कोच बनाया गया था। जबसे गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच बने हैं भारतीय टीम का प्रदर्शन लगातार खराब होता जा रहा है। लगभग 30 साल के बाद टीम इंडिया को वनडे सीरीज में श्रीलंका के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद न्यूजीलैंड के हाथों घरेलू टेस्ट सीरीज में पहली बार क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था, वहीं अब बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 10 साल बाद हार झेलनी पड़ी।
इसके अलावा रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि वह टीम चयन को लेकर रोहित और गंभीर चयनकर्ताओं से चर्चा भी नहीं कर रहे थे। रोहित शर्मा लगातार बल्ले से विफल होने के कारण आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। चाहे वह शीर्ष क्रम हो या मध्यक्रम हर जगह रोहित फ्लॉप साबित हो रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली गई टेस्ट सीरीज की पांच पारियों में रोहित के बल्ले से केवल 31 रन ही निकले थे, जिसके कारण भारतीय कप्तान को पांचवें टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन से बाहर होना पड़ा।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: अर्शदीप सिंह इतिहास रचने के करीब, चैंपियंस ट्रॉफी में मिल सकती है जगह
संबंधित खबरें
दिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
1 hr agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
1 hr agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
3 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
10 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
10 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
11 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
11 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
12 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
12 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines