Rohit Sharma: रोहित शर्मा इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं। आईपीएल 2025 के शुरुआत कुछ मैचों में उनका प्रदर्शन थोड़ा कमजोर रहा, लेकिन अब उन्होंने जबरदस्त वापसी की है। चौकों और छक्कों की बरसात करते हुए उन्होंने एक बार फिर अपने फॉर्म का जलवा दिखाया है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
रोहित शर्मा ने टी20 क्रिकेट में 12 हजार रन पूरे कर लिए हैं। इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले वह भारत के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले सिर्फ विराट कोहली ने यह कारनामा किया था। अब रोहित भी खास खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। इसके अलावा वह मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।
रोहित शर्मा ने पूरे किए 12 हजार रन
रोहित शर्मा ने इस मैच से पहले तक 455 टी20 मुकाबले खेलकर 11,988 रन बना लिए थे। यानी वो 12 हजार रन के बहुत करीब थे। उम्मीद थी कि हैदराबाद में SRH के खिलाफ खेलते हुए वो ये रिकॉर्ड बना लेंगे, और वैसा ही हुआ। उन्होंने मैच की दूसरी पारी में शानदार बैटिंग करते हुए चौकों और छक्कों की बारिश के साथ ये खास मुकाम हासिल कर लिया। रोहित शर्मा से पहले एकमात्र भारतीय बल्लेबाज जो टी20 क्रिकेट में 12 हजार से ज्यादा रन बना पाए हैं, वह विराट कोहली हैं।
विराट ने अब तक 407 टी20 मुकाबलों में 13,208 रन बनाए हैं। रोहित अब इस रिकॉर्ड के काफी करीब पहुंच चुके हैं और अगर उनका बल्ला ऐसे ही चलता रहा, तो जल्द ही वे विराट कोहली की बराबरी भी कर सकते हैं। इसके लिए बस जरूरी है कि रोहित अपने फॉर्म को बनाए रखें और लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहें।
संबंधित खबरें
मनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
2 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
2 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
3 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
3 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
4 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
4 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
4 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
6 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines