RJ Mahavash On Yuzvendra Chahal: 18 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल का खिताब जीत लिया है। टीम ने लीग के फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स को रोमांचक मुकाबले में छह रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। पंजाब की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन श्रेयस अय्यर की टीम आखिरी बाजी हार गई और खिताब से दूर रह गई। टीम की इस सफलता में दिग्गज स्पिनर युजवेंद्र चहल का भी अहम योगदान रहा, जिन्होंने पूरे सीजन शानदार प्रदर्शन किया। उनको लेकर अब उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महावश ने बड़ा खुलासा किया है।
उन्होंने बताया कि चहल ने तीन फ्रैक्चर होने के बावजूद पूरा सीजन खेला। उन्होंने चहल को लेकर लिखा, ‘वे लड़े, डटे रहे और आखिरी मैच तक खेले। यह स्पेशल पोस्ट युजवेंद्र चहल के लिए, क्योंकि काफी लोगों को यह नहीं पता कि दूसरे मैच में ही उनकी पसलियों में फ्रैक्चर हो गया था और बाद में उनकी हाथ की उंगली में भी फ्रैक्चर हो गया, जहां उन्होंने पूरा सीजन 3 फ्रैक्चर के साथ खेला। हम सभी ने उसे दर्द में चिल्लाते और रोते हुए देखा है, लेकिन उसे कभी हार मानते नहीं देखा। मेरा मतलब है कि आपके पास क्या जबरदस्त खेल भावना है यार।’
उन्होंने आगे लिखा, ‘टीम आखिरी गेंद तक लड़ती रही। इस साल इस टीम को सपोर्टर करना सम्मान की बात है। अच्छा खेला लड़कों। इन तस्वीरों में दिख रहे सभी लोगों ने मेरा दिल जीत लिया है। अगले साल मिलते हैं, साथ ही आरसीबी और उनके फैंस को खिताब जीतने के लिए बहुत-बहुत बधाई। सभी ने अच्छा खेला और कड़ी मेहनत की। क्रिकेट और आईपीएल, हे भगवान फिर से… हम भारतीयों के लिए वाकई एक त्यौहार है।’
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: इंग्लैंड के लिए आई गुड न्यूज, 4 साल बाद ये तूफानी गेंदबाज बढ़ाएगा टीम की ताकत
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines