हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

DC vs LSG: डक पर आउट होते ही ऋषभ पंत के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, गंभीर-कोहली के क्लब में हो गई एंट्री

Rishabh Pant: दिल्ली और एलएसजी के बीच खेले जा रहे मुकाबले में ऋषभ पंत के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

विज्ञापन

Rishabh Pant: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2025 में अभियान की शुरुआत कर चुकी है। 24 मार्च को दोनों टीमें आमने सामने हैं। इस मैच में एलएसजी की ओर से निकोलस पूरन और मिचेल मार्श ने धुआंधार अर्धशतकीय पारी खेली। लेकिन लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत डक पर आउट हुए। पंत के आउट होते ही उनका नाम अनचाहे रिकॉर्ड में दर्ज हो गया।

पंत के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड

आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत से एलएसजी को पहले मैच में इस बार खासा उम्मीदें थीं। लेकिन वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। आईपीएल 2025 ऑक्शन में 27 करोड़ में बिकने वाले पंत बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इस तरह उनका नाम अचनाहे रिकॉर्ड में दर्ज हो गया। वह आईपीएल इतिहास में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा गेंद खेलने के बाद भी खाता न खोलने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मैच में 6 गेंदों का सामना करते हुए भी खाता नहीं खोला। वहीं इस मामले में पहला स्थान गौतम गंभीर का है, जिन्होंने साल 2014 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 8 गेंद खेलकर भी खाता नहीं खोला था।

सबसे ज्यादा गेंद खेलकर भी आईपीएल में खाता नहीं खोलने वाले कप्तानों की लिस्ट

क्रमांक कप्तान विपक्षी टीम गेंदें रन साल
1 गौतम गंभीर MI 8 0 2014
2 ऋषभ पंत DC 6 0 2025*
3 वीवीएस लक्ष्मण KKR 6 0 2008
4 रिकी पोंटिंग DC 6 0 2013
5 विराट कोहली SRH 5 0 2014
6 रोहित शर्मा RR 5 0 2015

पूरन-मार्श ने खोला धागा

निकोलस पूरन और मिचेल मार्श ने अपनी बल्लेबाजी से इस मैच में समा बांध दिया। सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे मार्श ने 21 गेंदों में अर्धशतक जमाया। उन्होंने 36 गेंदों में 72 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 6 छक्के शामिल हैं।

विज्ञापन

इसके अलावा निकोलस पूरन ने भी अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया। उन्होंने 30 गेंदों में 6 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 75 रनों की शानदार पारी खेली। दोनों की दमदार पारी की बदौलत एलएसजी ने 209/8 रन बनाए हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola