Ranji Trophy: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी में गुरुवार को भारतीय बल्लेबाजों का फ्लॉप शो देखने को मिला है। रणजी ट्रॉफी के दूसरे फेज के पहले मैच में रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल जैसे स्टार खिलाड़ी बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए। अब इस लिस्ट में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का नाम भी जुड़ गया है, जो दिल्ली के लिए खेलते हुए सौराष्ट्र के खिलाफ सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए।
पंत ने किया निराश
पंत ने गुरुवार को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम ग्राउंड में सौराष्ट्र के खिलाफ मैच के दौरान 10 गेंदों पर सिर्फ एक रन बनाया। 27 साल के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने दिसंबर 2017 के बाद से रणजी ट्रॉफी में हिस्सा नहीं लिया था। तब पंत विदर्भ के खिलाफ खेले थे और उन्होंने मैच में कुल 53 रन बनाए थे।
यहां देखें फैंस के रिएक्शंस।
यह भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत की बढ़ी टेंशन, रणजी ट्रॉफी में फेल हुए 3 ‘धुरंधर’
रोहित का भी पंत जैसा हाल
लगभग एक दशक के बाद रणजी में वापसी करने वाले रोहित जम्मू-कश्मीर के खिलाफ पहली पारी में सिर्फ तीन रन पर आउट हो गए। पुलवामा में जन्मे जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज उमर नजीर मीर ने पहले दिन उनका विकेट लिया। उमर नजीर ने ऑन-साइड में एक लेंथ डिलीवरी की, जहां गेंद रोहित के बल्ले का किनारा लेते हुए शॉर्ट कवर पर खड़े पारस डोगरा के हाथों में चली गई।
यशस्वी भी हुए सस्ते में आउट
रोहित की तरह ही युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी सस्ते में आउट हो गए। उनका विकेट तीसरे ओवर में औकीब नबी डार ने झटका। बता दें कि यशस्वी का बल्ला हाल ही में खत्म हुई बॉर्डर-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में जमकर चला था, जहां उन्होंने पांच मैचों की सीरीज में भारत की ओर से सबसे ज्यादा 391 रन बनाए थे।
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: दूसरे मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI, इस खिलाड़ी का कट सकता है पत्ता
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
10 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
28 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
56 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines