India vs Australia 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मैच ब्रिसबेन के गाबा में खेला जा रहा है। इस मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है। पहले दिन बारिश के चलते 13.2 ओवर का ही खेल हो पाया था। वहीं अब दूसरे दिन टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक खास उपलब्धि को अपने नाम किया। जिसके बाद पंत पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और राहुल द्रविड़ की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं।
विकेट के पीछे 150 शिकार
दूसरे दिन गेंदबाजी की शुरुआत जसप्रीत बुमराह ने की। बुमराह ने शुरुआत में ही ऑस्ट्रेलिया को 2 बड़े झटके दिए। बुमराह ने जब उस्मान ख्वाजा का विकेट चटकाया तब पंत ने ये उपलब्धि हासिल की। बुमराह की गेंद पर पंत ने विकेट के पीछे उस्मान ख्वाजा का कैच पकड़ा। जिसके बाद पंत के विकेट के पीछे अब 150 विकेट हो गए हैं। जिसमें 135 कैच और 15 स्टंपिंग शामिल हैं।
ये भी पढ़ें:- Video: टीम इंडिया में वापसी को लेकर अजिंक्य रहाणे ने ठोका दावा, कहा-अगर मौका मिला तो….
पंत अब टेस्ट क्रिकेट में भारत की तरफ से विकेट के पीछे सबसे ज्यादा शिकार करने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। खास बात ये है कि पंत ने महज 41 मैचों में ही ये खास उपलब्धि हासिल की है। हालांकि अभी वे पूर्व दिग्गज एमएस धोनी और राहुल द्रविड़ से काफी पीछे हैं।
पहले नंबर पर मौजूद एमएस धोनी
इस लिस्ट में पहले स्थान पर पूर्व कप्तान एमएस धोनी का नाम आता है। धोनी ने टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपिंग करते हुए 90 मैचों में 294 शिकार किए हैं, जिसमें 256 कैच और 38 स्टंपिंग शामिल थी। इसके अलावा दूसरे नंबर पर राहुल द्रविड़ का नाम आता है। द्रविड़ ने 163 मैचों में विकेटकीपिंग करते हुए 209 शिकार किए थे। जिसमें 209 कैच शामिल थे, जबकि उन्होंने एक भी स्टंपिंग नहीं की थी।
ये भी पढ़ें:- शोएब अख्तर की जसप्रीत बुमराह को टेस्ट क्रिकेट से दूर रहने की सलाह, बोले- स्पीड पर करना होगा काम
संबंधित खबरें
IND vs NZ: दूसरे टी20 में फिर बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे धमाल?
2 hrs agoIPL 2027 से पहले ये 10 खिलाड़ी हो सकते हैं रिलीज, लिस्ट में कई बड़े सितारे
3 hrs agoमंधाना-प्रतिका की जोड़ी ने रचा इतिहास, मिताली-हरमनप्रीत का रिकॉर्ड तोड़ा
3 hrs agoIND vs NZ: दूसरे T20 से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव
4 hrs agoVIDEO: अभिषेक शर्मा ने जोरदार स्पीच से बढ़ाया टीम इंडिया का जोश
4 hrs agoजिम्बाब्वे के खिलाफ प्रतिका रावल ने ठोका शतक, टीम इंडिया ने जीता मैच
5 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में शामिल करने की मांग पर भड़के सितांशु कोटक
5 hrs agoIND vs NZ: दूसरे मैच में बारिश डालेगी खलल या पूरा होगा मुकाबला?
5 hrs agoCSK को लगा बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे 3 महीन के लिए हुए बाहर
6 hrs agoस्टार खिलाड़ी उमा कशवी पर LIVE मैच में लंगूर ने किया हमला, रोकना पड़ा खेल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines