Rinku Singh: IPL 2024 के 31वें मुकाबले में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 2 विकेट से हराया था। कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेले गए इस मैच में KKR के लिए बुरी खबर सामने आई थी। टीम के स्टार फिनिशर रिंकू सिंह चोटिल हो गए थे। ऐसे में वह फील्डिंग के लिए मैदान पर भी नहीं उतरे थे। हालांकि, अब रिंकू सिंह की इंजरी पर अपडेट आया है। क्रिकेटर ने खुद बताया है कि वह कब वापसी करने वाले हैं।
अगले मैच में खेलेंगे रिंकू सिंह
रिंकू सिंह ने बुधवार को कहा कि उन्हें निगल है और वह अगले मैच में खेलता हुआ नजर आऊंगा। कोलकाता नाइटराइडर्स अगले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से टकराएगी। यह मैच 21 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर खेला जाएगा। राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में रिंकू के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 9 गेंदों पर नाबाद 20 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 1 चौका और 2 छक्के लगाए थे।
फिनिशर का रोल निभा रहे रिंकू
IPL 2024 में रिंकू सिंह के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 6 मैच की 5 पारियों में 83 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 27.66 की और स्ट्राइक रेट 162.74 की रही है। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 26 रन है। रिंकू को टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय स्क्वॉड में मौका मिल सकता है। वह टीम में बतौर फिनिशर अपनी जगह बना सकते हैं। रिंकू लोअर ऑर्डर में तेजी से रन बनाने में सक्षम हैं।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: LSG के लिए खुशखबरी, मैच विनर खिलाड़ी वापसी के लिए तैयार
ये भी पढ़ें: PBKS vs MI Playing 11: हार्दिक पांड्या कर सकते हैं 1 बदलाव, अर्जुन तेंदुलकर को मिल सकता मौका
ये भी पढ़ें: IPL 2024: CSK के लिए बुरी खबर, बीच सीजन अपने देश लौट रहा ये दिग्गज खिलाड़ी
संबंधित खबरें
40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
31 mins agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
42 mins agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
1 hr agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
2 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
2 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला दूसरे टी-20 की प्लेइंग 11 में मौका
3 hrs agoसहवाग-द्रविड़ के बेटों की होगी भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले में एंट्री?
3 hrs agoLIVE: शाई होप ने जड़ा अर्धशतक, वेस्टइंडीज का स्कोर 100 के पार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines