RCB Vs CSK: IPL 2024 के 68वें मैच में आज 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की टक्कर अब तक ट्रॉफी के लिए तरस रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगी। 17वें सीजन का यह वर्चुअल नॉकआउट मैच RCB के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के फैंस को इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार है। चेन्नई अगर इस मैच को जीतती है तो सीधे प्लेऑफ में जगह पक्की करेगी। दूसरी ओर RCB के लिए सिर्फ मैच जीतना ही जरूरी नहीं है। हालांकि, RCB को अगर प्लेऑफ में जगह बनानी है तो 18.1 ओवर में 180 रनों का लक्ष्य चेज या फिर 180 के लक्ष्य में 18 रनों से जीत दर्ज करनी होगी।
इस सीजन दूसरी बार होगी भिड़ंत
IPL 2024 में दोनों टीमें दूसरी बार टकरा रही हैं। सीजन के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगी। तब CSK ने RCB को 6 विकेट से हराया था। ऐसे में फाफ डू प्लेसिस के पास पिछली हार का बदला लेने का मौका है। चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हेड टू हेड की बात करें तो CSK का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच IPL में अब तक 32 बार भिड़ंत हुई है। इस दौरान चेन्नई ने 22 मैच जीते हैं, वहीं बेंगलुरु को सिर्फ 10 में जीत मिली है।
चेन्नई ने RCB को दी थी मात
IPL 2024 के पहले मैच की बात करें तो RCB ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। पहले बैटिंग करते हुए बेंगलुरु ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 173 रन बनाए थे। अनुज रावत ने सबसे ज्यादा 48 रन की पारी खेली थी। उनके अलावा विराट कोहली ने 20 गेंदों पर 21, कप्तान फाफ ने 23 गेंदों पर 35 और दिनेश कार्तिक ने 26 गेंदों पर 38 रन बनाए थे। जवाब में चेन्नई ने 8 गेंद शेष रहते लक्ष्य का हासिल कर लिया था। रचिन रविंद्र ने 37 और शिवम दुबे ने नाबाद 34 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ें: RCB vs CSK: अगर 10 ओवर का होता है मैच… तो आरसीबी को कितने ओवर में जीतना होगा, समझें सारे नियम
ये भी पढ़ें: MI Vs LSG: आखिरी मैच में हार के बाद हार्दिक पांड्या पर गिरी गाज, कप्तान समेत टीम को मिली कठोर सजा
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
5 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
6 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
7 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
7 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
8 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
8 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines