FIR on Yash Dayal: आरसीबी के स्टार गेंदबाज यश दयाल बड़ी मुसीबत में घिरते हुए नजर आ रहे हैं। सामने आ रही खबर के मुताबिक उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश में एक महिला मे एफआईआर दर्ज कराई है। उत्तर प्रदेश की एक महिला ने उनके ऊपर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। इसकी आधिकारिक शिकायत सीएम योगी ऑफिस तक पहुंच चुकी है क्योंकि महिला इस पूरे मामले में उच्च अथॉरिटी से जांच की मांग कर रही है.
पीड़िता का नाम उज्जवला सिंह है जो यश दयाल के साथ पिछले 5 साल से रिलेशनशिप में थी। एफआईआर में बताया गया है कि यश दयाल उनके साथ शारीरिक, मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न करते थे। साथ ही जब उन्हें इस बारे में पता चला तो उन्होंने उनके साथ मारपीट भी की। पीड़िता ने एफआईआर में ये आरोप भी लगाया है कि यश दयाल उनके अलावा कई और लड़कियों के साथ रिश्ते भी थे।
पीड़िता ने किया सभी सबूत होने का दावा
एफआईआर में ये बात भी बताई गई है कि पीड़िता की तरफ से 14 जुलाई 2025 को भी महिला हेल्पलाइन 181 पर कॉल कर के शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की गई थी, लेकिन पुलिस थाने से प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई। इसके बाद अब पीड़ित महिला सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय में न्याय की गुहार लगा रही है। पीड़िता दावा कर रही है कि उसके पास ये सभी आरोप साबित करने के लिए पूरे सबूत हैं। उनके पास इस मामले से जुड़ी चैट, स्क्रीनशॉट और वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग है। फिलहाल वो इस मामले में जल्द से जल्द आरोपी यश दयाल को सजा दिलाने की बात कर रही हैं।
खिताब विजेता टीम का रहे हिस्सा
आईपीएल 2025 में आरसीबी की टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया था. यश दयाल भी इस टीम की अहम हिस्सा थे और आरसीबी की जीत में अपनी गेंदबाजी से अहम योगदान निभाया था. पंजाब के खिलाफ खेले फाइनल मैच में भी उन्होंने एक विकेट हासिल किया था. इस सीजन टीम के लिए खेले 15 मैचों में दयाल ने 13 विकेट हासिल किए थे.
ये भी पढ़िए- 19 साल के खिलाड़ी ने डेब्यू मैच में ही रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका के लिए ये कारनामा करने वाले इकलौते खिलाड़ी
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
4 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
5 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
5 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
5 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
6 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
6 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
7 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
7 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines