हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WPL 2026: यूपी को हराकर RCB ने कटाया फाइनल का टिकट, मंधाना-हैरिस ने ठोका दमदार अर्धशतक

Royal Challengers Bengaluru beat UP Warriorz WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 में मैच नंबर 18 आरसीबी और यूपी वॉरियर्ज के बीच खेला गया. वडोदरा में खेले गए इस मैच को आरसीबी ने अपने नाम करते हुए यूपी को शिकस्त दी. यूपी की ओर से दीप्ति शर्मा ने अर्धशतक लगाया. हालांकि उनका अर्धशतक बेकार चला गया.

विज्ञापन
WPL 2026 में आरसीबी और यूपी

Royal Challengers Bengaluru Womens vs UP Warriorz Womens: महिला प्रीमियर लीग 2026 में 29 जनवरी को यूपी वॉरियर्ज और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच में यूपी ने 20 ओवर में 143 रन बनाए थे. टीम की ओर से दीप्ति शर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेली. इसके अलावा मैग लैंनिंग ने भी शानदार बल्लेबाजी की थी. हालांकि लोअर मिडिल ऑर्डर में टीम के बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सके. लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन किया और जीत हासिल कर ली. इस जीत के साथ आरसीबी ने फाइनल में जगह बना ली है. टीम की ओर से स्मृति मंधाना और ग्रेस हैरिस ने दमदार अर्धशतकीय पारी खेली.

यूपी वॉरियर्ज ने बनाए थे 143 रन

यूपी वॉरियर्ज की ओर से सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरीं मेग लैनिंग ने 30 गेंदों में 41 रनों की पारी खेली. इसके अलावा दीप्ति शर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 43 गेंदों का सामना करते हुए 55 रनों की पारी खेली. चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरीं हरलीन देओल खासा प्रभावित नहीं कर सकीं. उन्होंने 14 गेंदों में 14 रनों का योगदान दिया.

आरसीबी की ओर से नादिन डी क्लर्क ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवर में 22 रन खर्च कर 4 विकेट लिए. इसके अलावा ग्रेस हैरिस ने 2 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया.

विज्ञापन

आरसीबी ने दर्ज की शानदार जीत

लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने आसानी के साथ मुकाबला अपने नाम कर लिया. ग्रेस हैरिस ने 37 गेंदों में 75 रनों की पारी खेली. उन्होंने 13 चौके के अलावा 2 छक्के भी जड़े. उन्होंने मंधाना के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 55 गेंदों में 108 रनों की साझेदारी की.

ये भी पढ़ें: ‘सम्मान और सपोर्ट नहीं मिल रहा…’, संन्यास के लिए क्यों मजबूर हो गए थे युवराज सिंह, अब छलक पड़ा दर्द

विज्ञापन

मंधाना के अलावा स्मृति मंधाना ने 27 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली. उन्होंने 8 चौके के अलावा 2 छक्के भी अपने नाम किए. आरसीबी ने 13.1 ओवर में 147/2 रन बनाकर मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया. इसी के साथ टीम ने फाइनल में जगह बना ली.

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: शिवम दुबे ने मैनेजमेंट के इन 2 सदस्यों को दिया सफलता का सारा श्रेय, बताया कैसे बदल गया उनका खेल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola