हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रवींद्र जडेजा ने 10 विकेट हॉल लेकर मचाया तहलका, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले हुआ रणजी में धमाका

Ravindra Jadeja: रवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में धमाल मचाया है। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 10 विकेट हॉल लिया है।

विज्ञापन

Ravindra Jadeja: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले रवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में कमाल का प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। जडेजा सौराष्ट्र की ओर से हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ खेले गए मुकाबले की पहली पारी में 5 विकेट हॉल लिया, जबकि दूसरी पारी में इस गेंदबाज ने भी धमाका मचाते हुए दिल्ली के बैटिंग ऑर्डर को पूरी तरीके से ध्वस्त कर दिया। जडेजा ने दूसरी पारी में भी 7 विकेट लिया।

पहली पारी और दूसरी पारी में जड्डू का धमाका

दिल्ली के खिलाफ खेले जा रहा मुकाबले में सौराष्ट्र की ओर से हिस्सा लेते हुए जड्डू ने पहली पारी में दिल्ली के बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। उन्होंने दिल्ली के स्टार बल्लेबाज सनत सांगवान, आयुष बदोनी और ऋषभ पंत जैसे बल्लेबाजों को आउट किया। इसके अलावा दूसरी पारी में जडेजा ने 7 विकेट अपने नाम किए। जडेजा ने 10 विकेट हॉल लेकर तहलका मचाया। इस मैच में जड्डू ने कुल 12 विकेट लिए। पहली पारी में जडेजा ने 17.4 ओवर में 66 रन खर्च कर 5 विकेट लिए। इसके अलावा दूसरी पारी में उन्होंने 12.2 ओवर में 38 रन खर्च कर 7 विकेट झटके।

विज्ञापन

ऐसा था मैच का हाल

दिल्ली और सौराष्ट्र के बीच खेले गए मुकाबले में दिल्ली ने पहली पारी में 188 रन बनाए थे, जिसके जवाब में सौराष्ट्र ने 271 रन बनाए थे। दूसरी पारी में दिल्ली ने और भी ज्यादा खराब प्रदर्शन किया और केवल 94 रनों पर सिमट गई। सौराष्ट्र ने अपनी दूसरी पारी में 15 रन बनाकर 10 विकेट से मुकाबला जीत लिया। जडेजा की शानदार स्पेल ने दिल्ली को चारों खाने चित कर दिया।

ऐसा रहा है हालिया प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए आखिरी तीन मुकाबले में जडेजा की ओर से शानदार गेंदबाजी देखी गई थी। उन्होंने आखिरी 3 मैचों में 4 विकेट अपने नाम किए थे। इसके अलावा उन्होंने 1 अर्धशतक भी बनाया था। टेस्ट करियर पर नजर डालें तो जडेजा ने 80 टेस्ट मैचों में भारत के लिए 3370 रन बनाए हैं और 323 विकेट भी झटके हैं। वहीं 197 वनडे मैच में उन्होंने 2756 रन बनाने के अलावा 220 विकेट झटके हैं। इसके अलावा 74 टी-20 मैचों में 515 रन बनाने के साथ-साथ 54 विकेट झटके हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल, जानें दूसरे टी20 के दौरान कैसा रहेगा मौसम?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola