Ravindra Jadeja Ranji Trophy: भारतीय टेस्ट टीम के लिए पिछले कुछ महीने बेहद मुश्किल बीते हैं, जहां टीम को लगातार हार झेलनी पड़ी है। टीम को पहले घर में न्यूजीलैंड के हाथों बुरी तरह हार झेलनी पड़ी और इसके बाद टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दस साल बाद बॉर्डर-गावस्कर सीरीज भी गंवा दी। टीम के इस प्रदर्शन के बाद बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लेते हुए सभी खिलाड़ियों के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलना जरूरी कर दिया।
इसी के मद्देनजर अब शुभमन गिल, रोहित शर्मा और ऋषभ पंत जैसे स्टार खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी में एक्शन में नजर आएंगे। इन खिलाड़ियों में एक नाम अब दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा का भी जुड़ गया है, जो दिल्ली के खिलाफ खेलते नजर आएंगे। जडेजा दिल्ली के खिलाफ सौराष्ट्र के अगले रणजी ट्रॉफी मैच का हिस्सा बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन वह टीम की कप्तानी नहीं करेंगे। उन्होंने रविवार की सुबह राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम के पास ट्रेनिंग के लिए सौराष्ट्र कैंप ज्वॉइन किया।
यह भी पढ़ें: कौन हैं हिमानी मोर, जिनके साथ ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने शादी कर चौंकाया, इस खेल से है कनेक्शन
जडेजा नहीं करेंगे सौराष्ट्र की कप्तानी
‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ के अनुसार, जडेजा के बजाय सौराष्ट्र की अगुवाई अनुभवी जयदेव उनादकट करते रहेंगे। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि जडेजा के दिल्ली के खिलाफ सौराष्ट्र के मैच में खेलने की संभावना है और उन्होंने खुद को सिलेक्शन के लिए उपलब्ध बताया है। उन्होंने आखिरी बार 2023 में टूर्नामेंट खेला था, जब उन्होंने चेन्नई में तमिलनाडु के खिलाफ टीम की अगुवाई की थी।
ऐसा है जडेजा का फर्स्ट क्लास करियर
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 7466 रन और 542 विकेट लेने वाले जडेजा भारतीय टीम के उन कुछ नियमित टेस्ट खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने हाल ही में घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है। हालांकि उन्हें ऑस्ट्रेलिया में ज्यादा सफलता नहीं मिली, लेकिन रणजी ट्रॉफी के दूसरे स्टेज में खेलते हुए उनका टारगेट अपने खेल को बेहतर बनाना होगा। अतीत में सौराष्ट्र की अगुवाई करने के अलावा जडेजा ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कप्तानी भी की है।
यह भी पढ़ें: PSL 2025: IPL के अनसोल्ड खिलाड़ियों को PCB ने दिया ‘लालच’, हर कीमत पर चाहता है खिलाना
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
23 mins ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
30 mins agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
1 hr agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
2 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
3 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
4 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
12 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines