Ravindra Jadeja: ऑस्ट्रेलिया के हाथों बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में बुरी तरह हारने के बाद भारतीय टीम के कई सीनियर खिलाड़ियों की टेस्ट टीम में जगह अनिश्चित दिख रही है। इसमें विराट कोहली से लेकर रोहित शर्मा का नाम शामिल है। लेकिन अब टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के साथ सभी को चौंका दिया है। जडेजा ने सोशल मीडिया पर जो पोस्ट शेयर की है, उसमें उन्होंने टेस्ट जर्सी के पीछे की तस्वीर पोस्ट की है। इस पर उनकी शर्ट का नंबर ‘8’ लिखा हुआ है।
उनकी इस पोस्ट को देखकर फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का प्लान बना लिया है। अगर ऐसा होता है तो कंगारू टीम के खिलाफ खेला गया सिडनी टेस्ट उनके करियर का आखिरी टेस्ट मैच साबित होगा। जडेजा पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद पहले ही टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास की घोषणा कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें: 13 हजार से ज्यादा इंटरनेशनल रन, अब इस बल्लेबाज ने किया संन्यास का ऐलान
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में जडेजा ने खेले तीन मैच
बता दें कि 36 साल के जडेजा का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से सवालों के घेरे में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई की सिलेक्शन कमिटी उनकी जगह ऑप्शन की तलाश कर रही है। हाल ही में खत्म हुई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में जडेजा को गेंदबाज के तौर पर नजरअंदाज किया गया था था, जहां उन्होंने पांच मे से सिर्फ तीन मैच खेलने का ही मौका मिला।
टाइम्स ऑफ इंडिया को एक सूत्र ने बताया, ‘यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि सिलेक्टर्स कब यह फैसला करते हैं कि बदलाव की जरूरत है। वे इस बात पर चर्चा करेंगे कि क्या वे जडेजा के रूप में सुरक्षित ऑप्शन के साथ जाना चाहते हैं या अभी आगे बढ़ना चाहते हैं। टेस्ट क्रिकेट में भी उन्हें अच्छा प्रदर्शन करने में दिक्कत आ रही है, हालांकि उनकी गेंदबाजी स्थिर रही है।’
पिछली बार फाइनल में हारा था भारत
यह देखना अभी बाकी है कि बीसीसीआई थिंक टैंक उनको लेकर क्या फैसला लेता है क्योंकि टीम की चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए घोषणा में कुछ समय के लिए देरी हो सकती है। भारत ने आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में जीती थी, जबकि 2017 में उसे फाइनल में पाकिस्तान के हाथों हार झेलनी पड़ी थी।
यह भी पढ़ें: Champions Trophy के बाद क्या Rohit Sharma लेंगे संन्यास? BCCI सोर्स के हवाले से मिले संकेत
संबंधित खबरें
सिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
16 mins agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
21 mins agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
50 mins agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
2 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
2 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
3 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
4 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
5 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
6 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines