Ravichandran Ashwin Viral Video: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बीच टीम इंडिया के धाकड़ स्पिन गेंदबाज आर अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेकर हर किसी को हैरान कर दिया था। वहीं अब हिंदी भाषा को लेकर दिए गए बयान के बाद अश्विन एक बार फिर से चर्चाओं में आ गए हैं। अश्विन ने ये बयान तमिलनाडु के चेन्नई में एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में दिया है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
‘हिंदी राष्ट्रीय भाषा नहीं’
हाल ही में अश्विन ने चेन्नई में एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में स्नातक समारोह में भाग लिया। जिसके बाद अश्विन ने सबसे पहले मंच संभाला और पूछा कि कितने लोग अंग्रेजी समझते हैं। फिर उन्होंने तमिल और हिंदी के बारे में भी यही सवाल पूछा। “घर में अंग्रेजी के छात्र हैं…मुझे भी हाँ बोलो। तमिल?” जैसे ही अश्विन ने तमिल कहा, कॉलेज में शोर मच गया। फिर उन्होंने कहा, “ठीक है… हिंदी?” भीड़ से कोई उत्साह न देखकर अश्विन ने कहा “मैंने सोचा कि मुझे यह कहना चाहिए, हिंदी एक आधिकारिक भाषा है, न कि राष्ट्रीय भाषा।”
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: इग्लैंड के सामने चलता है चहल का सिक्का, बुमराह-शमी से भी ज्यादा झटके विकेट
जानकारी के लिए बता दें, भारत के संविधान में हिंदी को राष्ट्रीय भाषा का दर्जा दिया गया है। तमिलनाडु में इस भाषा का प्रयोग हमेशा से ही एक संवेदनशील विषय रहा है। अब अश्विन के इस बयान के बाद फैंस के रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं।
इंटरनेशनल क्रिकेट से ले चुके संन्यास
आर अश्विन अब इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेला। अश्विन ने टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में 537 विकेट चटकाए थे। अब अश्विन आईपीएल 2025 में सीएसके के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे।
ये भी पढ़ें:- 3 छक्के, 3 चौके..आखिरी ओवर में इस बल्लेबाज ने दिखाया रिंकू सिंह वाला अवतार, हारा मैच जीत गई टीम
संबंधित खबरें
प्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
33 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
2 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
4 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
5 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
6 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines