Ravichandran Ashwin Retirement: भारतीय टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है। जहां बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के तीसरे मैच के बाद टीम इंडिया के दिग्गज स्पिन गेंदबाज आर अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को हैरान कर दिया। वहीं अश्विन के संन्यास को लेकर दुनियाभर से क्रिकेटर्स और फैंस के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। कई क्रिकेटर्स का मानना है कि अगर विराट कोहली कप्तान होते तो अश्विन ऐसे सीरीज के बीच में कभी संन्यास न लेते।
बासित अली का बड़ा बयान
आर अश्विन ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बीच संन्यास लेकर पूरे क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। जिसके बाद अश्विन के संन्यास को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर अश्विन ने सीरीज भी पूरी होने का इंतजार क्यों नहीं किया? जिसपर हर किसी की अपनी अलग-अलग राय है। वहीं अश्विन के संन्यास को लेकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने कहा कि, “मैं गारंटी के साथ कह सकता हूं अगर विराट कोहली टीम इंडिया का कप्तान होते तो वे अश्विन को सीरीज के बीच में कभी संन्यास लेने नहीं देते। क्योंकि सीरीज के सिडनी टेस्ट में भारत को अश्विन की जरूरत होती, इसलिएल विराट उनसे दो मैचों के बाद इसकी घोषणा करने के लिए कहते।”
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: आखिरी 2 टेस्ट के लिए टीम का ऐलान, 3 खिलाड़ियों की सीरीज में पहली बार हुई एंट्री
क्या रोहित-गंभीर नहीं मना पाए?
बासित अली का कहना है कि “शायद कोच गौतम गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा आर अश्विन को मना नहीं पाए, लेकिन अगर रवि शास्त्री और राहुल द्रविड़ भी होते तो शायद वे अश्विन को मना लेते। निश्चित रूप से टीम इंडिया को अगले दो टेस्ट मैच खासकर सिडनी में अश्विन की जरूरत थी।”
अश्विन के नाम 537 टेस्ट विकेट
आर अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में कमाल की गेंदबाजी की थी। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 106 टेस्ट मैच खेले थे, जिसमें गेंदबाजी करते हुए अश्विन ने 537 विकेट चटकाए थे। अनिल कुंबले के बाद अश्विन टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय स्पिन गेंदबाज हैं।
ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका में रचा इतिहास, भारत को पछाड़ बन गई पहली ऐशियाई टीम
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
5 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
6 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
7 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
7 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
7 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
8 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
8 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines