Rashid Khan: दुनिया की लगभग तमाम टी-20 लीग में भाग लेने वाले राशिद खान इन दिनों साउथ अफ्रीका में आयोजित हो रही टी-20 लीग में भाग ले रहे हैं। इस लीग को केवल साउथ अफ्रीका में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में पसंद किया जा रहा है। इसकी वजह दुनिया भर से हिस्सा ले रहे स्टार खिलाड़ी हैं। राशिद खान इस टूर्नामेंट में अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज कर सकते हैं। वह ऐसा करने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी बन सकते हैं।
इतिहास रचने से 7 विकेट दूर
इन दिनों दुनिया में टी-20 लीग का ही बोलबाला है। ऐसे में रन बनाने वाले और विकेटों की झड़ी लगाने वाले गेंदबाज पर हमेशा फैंस की निगाहें होती हैं। राशिद टी-20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बनने से केवल 7 विकेट दूर हैं। टी-20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने में फिलहाल पहले स्थान पर वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो हैं, जिनके नाम 582 टी-20 मैच में 631 विकेट दर्ज हैं।
वहीं राशिद खान के नाम अब तक 455 टी-20 मैचों में 625 विकेट हैं। अगर वह साउथ अफ्रीका में खेली जा रही टी-20 लीग में 7 विकेट हासिल कर लेते हैं तो राशिद टी-20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी बन जाएंगे। वहीं लिस्ट में तीसरा नाम वेस्टइंडीज के ही पूर्व फिरकी गेंदबाज सुनील नरेन का आता है, जिन्होंने 528 टी-20 मैच खेलकर 570 बल्लेबाजों को अपना निशाना बनाया है।
कप्तानी का संभाल रहे हैं जिम्मा
इस बात में कोई शक नहीं है कि राशिद खान फिलहाल दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिरकी गेंदबाज हैं। दाएं हाथ के इस गेंदबाज ने दुनिया में अपना लोहा मनवाया है। फिलहाल ये खिलाड़ी एसए टी-20 लीग में एमआई केपटाउन की कप्तानी संभाल रहा है। एसए टी-20 लीग में राशिद ने अब तक खेले गए 4 मैचों में 3 विकेट अपने नाम किए हैं। हालांकि उनकी ओर से अब तक शानदार कप्तानी देखी गई है। राशिद की टीम ने अब तक खेले गए 4 मैचों में 2 जीत हासिल की है, जबकि 2 मुकाबले गंवाए हैं। अंक तालिका में एमआई केपटाउन पहले स्थान पर काबिज है।
इंटरनेशनल करियर पर एक नजर
राशिद खान ने अब तक खेले गए 6 टेस्ट मैच में 45 विकेट झटके हैं। जबकि 111 वनडे मैच में इस खिलाड़ी के नाम 198 विकेट दर्ज हैं। वहीं 96 टी-20 इंटरनेशनल में उनके नाम 161 विकेट हैं।
यह भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले आई टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी, फिट होकर मैदान पर लौटने को तैयार स्टार गेंदबाज
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
4 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
4 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
5 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
5 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
6 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
6 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
6 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
7 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
7 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines