Ranji Trophy 2024-25: रणजी ट्रॉफी का दूसरा फेज 23 जनवरी से होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में अब टीम इंडिया के कई खिलाड़ी खेलते हुए नजर आने वाले हैं। ये खिलाड़ी हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली गई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया का हिस्सा थे। उनमें से एक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी हैं। पंत को दिल्ली की टीम में शामिल किया गया है, जिसकी कप्तानी आयुष बदोनी करने वाले हैं। हालांकि पंत को भी दिल्ली की कप्तानी का ऑफर मिला था लेकिन उन्होंने मना कर दिया था, जिसकी बड़ी वजह सामने आई है।
पंत ने कप्तान से क्यों किया था मना?
इंग्लैंड के साथ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए ऋषभ पंत को टीम इंडिया में मौका नहीं मिला है। जिसके बाद अब पंत रणजी ट्रॉफी में खेलने वाले हैं। आखिरी बार पंत ने साल 2018 में रणजी मैच खेला था। वहीं पंत को डीडीसीए ने कप्तानी करने का ऑफर भी दिया था।
ये भी पढ़ें:- श्रीलंका सीरीज के लिए बदल सकता है ऑस्ट्रेलिया का कप्तान, स्मिथ की चोट ने बढ़ाई टेंशन
क्रिक ब्लॉगर की रिपोर्ट के मुताबिक पंत ने दिल्ली की कप्तानी करने से मना कर दिया था क्योंकि वे इस टीम में खिलाड़ियों को ज्यादा जानते नहीं है। पंत को टीम के खिलाड़ियों की क्षमताओं और टीम के इकोसिस्टम के बारे में कम जानकारी है। हालांकि पंत टीम के कप्तान आयुष बदोनी की हर संभव मदद करेंगे। रणजी ट्रॉफी के दूसरे फेज में दिल्ली का मुकाबला 23 जनवरी को सौराष्ट्र के साथ होगा।
आईपीएल में LSG के लिए खेलेंगे पंत
आईपीएल 2024 तक ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए देखा गया था, इस दौरान उन्होंने दिल्ली की कप्तानी भी की थी। हालांकि मेगा ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने पंत को रिलीज करने का फैसला किया था। जिसके बाद पंत इस बार मेगा ऑक्शन का हिस्सा थे। पंत पर मेगा ऑक्शन के दौरान आईपीएल इतिहास का सबसे महंगी बोली लगी। लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस खिलाड़ी को 27 करोड़ रुपये में खरीदा, जिसके बाद अब ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।
ये भी पढ़ें:- चैंपियंस ट्रॉफी से पहले रोहित शर्मा ने भरी हुंकार, फैंस से किया ये वादा
संबंधित खबरें
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग-11, क्या रोहित शर्मा होंगे बाहर?
41 mins agoAsian Games 2026: 48 साल में पहली बार, भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड मेडल
2 hrs agoODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले साउथ अफ्रीका में 6 मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया! जानें पूरा प्लान
3 hrs agoAsian Games 2026 LIVE: तीरंदाजी में रिकर्व मिक्स्ड टीम ने जीता सिल्वर मेडल, लवलीना की नजरें गोल्ड पर
4 hrs agoIrani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
10 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
11 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
12 hrs agoODI World Cup 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 7 अक्टूबर को होगा भारत का पहला मैच, जानें पूरी डिटेल्स
12 hrs agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
12 hrs agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines