Ranji Trophy 2024-25: भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा अब लंबे समय के बाद रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलने वाले हैं। ऑस्ट्रेलिया में खेली गई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में कप्तान रोहित शर्मा का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। जिसके बाद बीसीसीआई और कोच गौतम गंभीर ने सभी खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट खेलने की सलाह दी थी। अब रणजी ट्रॉफी 2024-25 के दूसरे फेज में रोहित शर्मा खेलते हुए दिखाई देंगे। मुंबई का मुकाबला जम्मू-कश्मीर के साथ होगा। अब बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि इस मैच में रोहित आखिर मुंबई की कप्तानी क्यों नहीं कर रहे हैं?
रोहित नहीं करेंगे कप्तानी
नवंबर 2015 के बाद से रोहित का रणजी ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर के साथ पहला मैच होगा। रोहित के अलावा इस टीम में श्रेयस अय्यर, अजिंक्य रहाणे, यशस्वी जायसवाल, शार्दुल ठाकुर और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ी भी होंगे। भारत के वनडे और टेस्ट कप्तान होने के बावजूद रोहित इस मैच में मुंबई टीम की अगुआई नहीं करेंगे। इसके बजाय, अजिंक्य रहाणे इस मुकाबले में टीम की कप्तानी करेंगे। रहाणे पिछले सीजन से मुंबई के कप्तान हैं और मुंबई टीम के मैनेजमेंट ने बदलाव नहीं करने का फैसला किया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: अभिषेक के आगे मजाक बना इंग्लिश बॉलिंग अटैक, तूफानी पारी खेलकर चकनाचूर कई बड़े रिकॉर्ड्स
रोहित रणजी ट्रॉफी के नॉकआउट मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे क्योंकि वह टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे, जहां भारत को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी खेलनी है। रोहित शर्मा ने अपना आखिरी रणजी मुकाबला साल 2015 में खेला था। इस मैच में रोहित ने बल्लेबाजी करते हुए उत्तर प्रदेश के खिलाफ 113 रन की पारी खेली थी। हालांकि ये मैच ड्रॉ हो गया था।
जम्मू-कश्मीर मुकाबले के लिए मुंबई टीम
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, आयुष म्हात्रे, श्रेयस अय्यर, सिद्धेश लाड, शिवम दुबे, हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), आकाश आनंद (विकेटकीपर), तनुष कोटियन, शम्स मुलानी, हिमांशु सिंह, शार्दुल ठाकुर, मोहित अवस्थी, सिल्वेस्टर डिसूजा, रॉयस्टन डायस, कर्ष कोठारी।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: सूर्या की कप्तानी में भारत ने रचा नया इतिहास, पहली बार हुआ बड़ा कारनामा
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
29 mins agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
1 hr agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
1 hr agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
2 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
4 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
4 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines