R Ashwin Rishabh Pant: आरसीबी ने आईपीएल 2025 के आखिरी लीग मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया। हालांकि, मैच के दौरान दिग्वेश राठी के मांकडिंग विवाद ने खूब सुर्खियां बटोरीं। सोशल मीडिया पर कुछ फैन्स ने दिग्वेश को जमकर ट्रोल भी किया। हालांकि, अपील वापस लेने के फैसले की वजह से कप्तान ऋषभ पंत की जमकर तारीफ हुई। अब इस विवाद को लेकर आर अश्विन का बड़ा बयान सामने आया है। अश्विन का कहना है कि इस पूरी घटना में बतौर कैप्टन पंत को दिग्वेश का साथ देना चाहिए था और उन्होंने अपने ही गेंदबाज का अपमान किया।
पंत पर क्यों बरसे अश्विन?
आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, “एलएसजी का मालिक होने के नाते उस वक्त मुझे जितेश शर्मा का विकेट चाहिए था। अगर जितेश क्रीज से आगे निकलते हैं तो वह आउट हैं। क्या यह आरसीबी के लिए बुरा होता? बिल्कुल होता, क्योंकि पंत और राठी ने जो किया वो आरसीबी को शायद पसंद नहीं आता। अब अगर आप असल केस को देखेंगे, तो राठी का जब फ्रंट फुट आगे आया, तब जितेश क्रीज के अंदर थे। यानी जितेश नॉआउट थे। स्टंप्स बिखेरने के बाद अंपायर ने दिग्वेश से पूछा था कि वह अपील कर रहे हैं। इसके जवाब में दिग्वेश ने हां कहा था। फिर फैसला थर्ड अंपायर के पास गया और सही निर्णय लिया गया।”
‘कप्तान को करना चाहिए गेंदबाज को बैक’
दिग्वेश को बैक ना करने को लेकर अश्विन ने पंत की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने कहा, “अभी तक सबकुछ सही था। हालांकि, इसके बाद कमेंटेटर यह कहने लगे कि पंत ने अपील को वापस ले लिया और उन्होंने कमाल की खेल भावना दिखाई है। इस चीज से बाहर निकलो। पंत एक शानदार क्रिकेटर हैं। उन्होंने जबरदस्त शतक जमाया और मुझे पता है कि वह क्रिकेट में कई और बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे। मैं अभी से इंग्लैंड सीरीज की तरफ देख रहा हूं कि वहां पंत कैसी बैटिंग करके टीम इंडिया को जीत दिलाएंगे। मैं पंत का बड़ा फैन हूं। मैं यह चीज लोगों द्वारा टारगेट होने से पहले ही क्लियर कर दे रहा हूं। हालांकि, मुझे लगता है कि आप राठी के पिता और कप्तान हैं। आपने करोड़ों लोगों के सामने उनकी आलोचना की। एक कप्तान का काम अपने गेंदबाज को बैक करना होता है ना की खुद ही उसे छोटा महसूस कराना।”
संबंधित खबरें
11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
53 mins agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
1 hr agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
2 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
10 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
11 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
11 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
12 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
12 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines