हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'अब बहुत हो गया...' रोहित शर्मा की खराब फॉर्म पर आर अश्विन का बड़ा बयान आया सामने

Rohit Sharma: भारत के पूर्व दिग्गज गेंदबाज आर अश्विन ने रोहित शर्मा की खराब फॉर्म पर चिंता जताई है। उन्होंने रोहित को लेकर बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन

Rohit Sharma: रोहित शर्मा के लिए पिछले कुछ महीने सही नहीं रहे हैं। हिटमैन लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। टी-20 विश्व कप 2024 में अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले रोहित इन दिनों बड़ी पारी खेलने के लिए तरस रहे हैं। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले रोहित की खराब फॉर्म भारतीय टीम के लिए भी परेशानी का सबब है। रोहित की खराब फॉर्म को लेकर अब पूर्व दिग्गज खिलाड़ी आर अश्विन का बड़ा बयान सामने आया है। दिग्गज खिलाड़ी ने रोहित की फॉर्म को लेकर चिंता जताई है।

आर अश्विन का बड़ा बयान

आर अश्विन ने अपने यू ट्यूब चैनल पर रोहित की हालिया फॉर्म को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि रोहित के लिए ये मुश्किल समय है। उन्हें अपने आलोचकों का मुंह बंद करने के लिए बड़ी पारी खेलनी होगी। रोहित को ये बड़ी पारी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले खेलने की कोशिश करनी चाहिए। रोहित के नजरिए से भी ये उनके लिए काफी निराशाजनक है। रोहित ने वनडे फॉर्मेट में अच्छा किया है और वह इस चीज को जारी रखना चाहेंगे। लेकिन क्रिकेट देखने वाले रोहित की खराब फॉर्म पर सवाल तो पूछेंगे। उन्हें अब रन बनाने होंगे। रोहित के लिए ये मुश्किल समय है। आप इन सवालों से नहीं बच सकते, जब तक वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर लेते।

जडेजा की हुई तारीफ

जडेजा ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में अपने 600 इंटरनेशनल विकेट पूरे किए थे। इस मैच में जड्डू को कुल 3 सफलता मिली थी। जडेजा के शानदार प्रदर्शन से आर अश्विन भी काफी खुश हुए। उन्होंने कहा कि जब कोई भारतीय खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करता है तो हमारा मीडिया तारीफ करने में विफल रहता है। जब भी हम हारते हैं तो कोई खिलाड़ी मीडिया की नजरों में खलनायक बन जाता है। उन्होंने जो रूट को आउट किया। दबाव में वह शानदार बल्लेबाजी भी करता है। फील्डिंग के दौरान वह पूरे मैदान पर दौड़ सकता है। वह कमाल का फील्डर भी है।

विज्ञापन

रोहित का हालिया प्रदर्शन

इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में रोहित ने 2 रन बनाए थे। इससे पहले बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में रोहित के बल्ले से आखिरी पाच पारियों में 3,9,10,3 और 6 रन ही निकल पाए थे। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ भी खेली गई 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में हिटमैन का बल्ला नहीं चला था। उन्होंने 6 पारियों में केवल 1 अर्धशतक बनाया था।

ये भी पढ़ें:- SL vs AUS: स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola