हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

SRH vs GT: लगातार 3 हार के बाद कैसी होगी हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन? स्टार गेंदबाज को मिल सकती है जगह

Sunrisers Hyderabad vs Gujrat Titans: 6 अप्रैल को हैदराबाद सीजन का चौथा मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलने के लिए उतरने वाली है। इस मैच में हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन कैसी होगी? आइए डालते हैं एक नजर

विज्ञापन

Sunrisers Hyderabad vs Gujrat Titans: आईपीएल 2025 में मैच नंबर 19 सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच 6 अप्रैल को खेला जाएगा। सीजन का पहला मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ धमाकेदार अंदाज में जीतने वाली सनराइजर्स हैदराबाद को लगातार 3 हार का सामना करना पड़ा है। पैट कमिंस की अगुवाई वाली हैदराबाद आगामी मैच में कुछ बदलाव के साथ उतर सकती है।

ऐसी हो सकती है सलामी जोड़ी

अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड हैदराबाद की ओर से सलामी बल्लेबाज के रूप में भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि दोनों खिलाड़ी अब तक टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दिला पाए हैं। केकेआर के खिलाफ पिछले मैच में हेड के बल्ले से 4 रन निकले थे, जबकि अभिषेक ने 2 रन बनाए थे।

मध्यक्रम में इन बल्लेबाजों को मौका

नंबर 3 पर ईशान किशन मोर्चा संभाल सकते हैं। हालांकि पहले मैच में शतक जमाने के बाद ईशान का बल्ला फ्लॉप रहा है। चौथे नंबर पर नितीश कुमार रेड्डी और पांचवें स्थान पर हेनरिक क्लासेन पारी संभाल सकते हैं। वहीं पांचवें स्थान पर कामिंडु मेंडिस और छठे स्थान पर अनिकेत वर्मा बल्लेबाजी कर सकते हैं।

विज्ञापन

ऐसा हो सकता है गेंदबाजी विभाग

स्पिन गेंदबाजी विभाग का जिम्मा जीशान अंसारी और अभिषेक शर्मा संभाल सकते हैं। वहीं तेज गेंदबाजी विभाग में एक बदलाव हो सकता है। सिमरजीत सिंह की जगह जयदेव उनादकट को मौका मिलने की उम्मीद है। सिमरजीत सिंह पिछले मैच में महंगे साबित हुए थे। उन्होंने 4 ओवर में 47 रन खर्च किए थे। इसके अलावा हर्षल पटेल, पैट कमिंस, मोहम्मद शमी अहम भूमिका में हो सकते हैं।

जीटी के खिलाफ हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), कामिंडु मेंडिस, जयदेव उनादकट, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, जीशान अंसारी इंपैंक्ट (ट्रेविस हेड)।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL 2025 में लौटने को तैयार Jasprit Bumrah, इस टीम के खिलाफ खेलेंगे सीजन का पहला मुकाबला!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola