Pro Kabaddi League 2025: प्रो कबड़ी लीग 2025 में अभी तक 28 मैच देखने को मिल चुके हैं। 28 मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल में भी घमासान छिड़ी हुई है। टूर्नामेंट में आज 29वां मुकाबला जयपुर पिंक पैंथर्स और बेंगलुरु बुल्स के बीच खेला जाएगा तो वहीं 30वें मैच में बंगाल वॉरियर्स का सामना तमिल थलाइवाज से होगा। वहीं पॉइंट्स टेबल में हर मैच के बाद उथल-पुथल देखने को मिल रही है।
पॉइंट्स टेबल में इस टीम का दबदबा
प्रो कबड्डी लीग 2025 की पॉइंट्स टेबल में फिलहाल दबंग दिल्ली का दबदबा देखने को मिल रहा है। दबंग दिल्ली को इस सीजन में अभी तक एक भी मैच में हार नहीं मिली है। दबंग दिल्ली ने अभी तक 5 मैच खेले हैं, इन सभी मैचों में जीत हासिल करने के बाद दिल्ली के 10 अंक हो गए हैं और टीम पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर मौजूद है। इसके अलावा 6 मैचों में से 4 में जीत और 2 में हार के बाद पुनेरी पलटन 8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर बनी हुई है।
ये भी पढ़ें:-Asia Cup 2025: ‘संजू से रन नहीं बने तो अय्यर लेंगे जगह’, विश्व कप विजेता के इस बयान से मची खलबली
यू मुंबा ने अभी तक 6 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 4 में जीत और 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। 8 अंक के साथ यू मुंबा की टीम तीसरे स्थान पर बनी हुई है। वहीं तेलूगु टाइटंस ने 5 मैच खेल लिए हैं। जिसमें टीम को 3 मैचों में जीत और 2 में हार का सामना करना पड़ा है। 6 अंक के साथ ये टीम चौथे पायदान पर बनी हुई है।
इसके अलावा जयपुर पिंक पैंथर्स पांचवें, यूपी योद्धाज छठे, बेंगलुरु बुल्स सातवें, हरियाणा स्टीलर्स आठवें, पटना पायरेट्स नौवें, तमिल थलाइवाज 10वें, बंगाल वॉरियर्स 11वें और गुजरात जायंट्स 12वें पायदान पर बनी हुई है। गुजरात जायंट्स का प्रदर्शन अभी तक प्रो कबड्डी लीग में कुछ खास नहीं रहा है, टीम ने अभी तक 5 मैच खेले हैं जिसमें से महज 1 ही मैच में गुजरात को जीत मिल पाई है।
ये भी पढ़ें:-छा गए अर्जुन तेंदुलकर, पहली ही गेंद पर विकेट, फिर ऐसा खोला ‘पंजा’
संबंधित खबरें
IPL 2027 में मुंबई इंडियंस के लिए ही खेलेंगे सूर्यकुमार यादव, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
5 mins agoLIVE: बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम, अर्शदीप सिंह के हाथ में गेंद
1 hr agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
8 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
9 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
9 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
10 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines